राष्‍ट्रीय

World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस पर PM मोदी का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और अरावली हरित दीवार का बड़ा संदेश

World Environment Day 2025: आज 5 जून को पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी सलाह दी। उन्होंने देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की और देश में चल रहे मिशन पर भी बात की।

पीएम मोदी का पर्यावरण संरक्षण संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें अपनी कोशिशें और बढ़ानी चाहिए ताकि हमारे ग्रह की रक्षा हो सके और जिन चुनौतियों का हम सामना कर रहे हैं उन्हें पार किया जा सके। उन्होंने उन सभी लोगों को भी सम्मानित किया जो जमीनी स्तर पर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

आज प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे। यह अभियान अरावली हरित दीवार परियोजना का हिस्सा है जिसका लक्ष्य 700 किलोमीटर लंबी अरावली पर्वतमाला को पुनर्जीवित करना है। इस पहल के जरिए पीएम मोदी लोगों को पेड़ लगाने का संदेश देंगे।

पर्यावरण में संतुलन हमारी प्राचीन परंपरा

पीएम मोदी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें वे पेड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि पर्यावरण में संतुलन हमारी प्राचीन परंपरा है। जो लोग प्रकृति की रक्षा करते हैं, प्रकृति भी उनकी रक्षा करती है। हमें अपने व्यवहार से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को समझना होगा।

Vande Bharat Train: मोदी सरकार की नीतियों और अश्विनी वैष्णव की सक्रियता से कश्मीर का रेल कनेक्शन अब हकीकत! कश्मीर तक पहुंची रेलवे की सीटी
Vande Bharat Train: मोदी सरकार की नीतियों और अश्विनी वैष्णव की सक्रियता से कश्मीर का रेल कनेक्शन अब हकीकत! कश्मीर तक पहुंची रेलवे की सीटी

प्लास्टिक मुक्त भारत और मिशन लाइफ

इस वर्ष पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पिछले 4-5 वर्षों से इसी दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने मिशन लाइफ यानी पर्यावरण के लिए जीवनशैली को एक जन आंदोलन बताया। मिशन लाइफ के हर कदम से आने वाले समय में पर्यावरण के लिए मजबूत सुरक्षा कवच बनेगा।

Back to top button