सत्य खबर । कुरुक्षेत्र
अब कुरुक्षेत्र की एक और पहचान बनने जा रही है। कुरुक्षेत्र संग्रहालयों की नगरी कहा जाएगा। शहर में एक और संग्रहालय का निर्माण होगा। इसकी खास बात यह है कि गीता पर विश्व में यह पहला संग्रहालय होगा। जहां विश्वभर की दुर्लभ गीता पांडुलिपियों का संग्रह होगा।
वहीं यह वर्चुअल वर्ल्ड भी होगा जिसमें होलोग्राफिक इमेज, लाइटिंग, प्रोजेक्शन लाइट व मैपिंग से पर्यटकों को महाभारत की धरा पर होने का अहसास होगा।
ब्रह्मसरोवर किनारे निर्माणाधीन गीता ज्ञान संस्थानम में ही इस संग्रहालय का निर्माण होगा जिस पर बिल्डिंग समेत 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बता दें कि संस्थानम के लिए सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से करीब साढ़े 9 एकड़ जगह जीओ गीता परिवार को दी हुई है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की अगुवाई में जीओ गीता परिवार गीता ज्ञान संस्थानम का निर्माण करा रहा है। इसमें संत रामपाल समेत कई संतों व मौजिज लोगों, संस्थाओं ने भी आर्थिक सहयोग किया है। गौरतलब है कि आरएसएस संघ संचालक मोहनभागवत, सीएम मनोहरलाल आदि ने ही सरकार के पिछले योजना में इसकी नींव रखी थी।
संस्थान में एक मिनी संग्रहालय का प्रपोजल पहले से था लेकिन अब यहां भव्य संग्रहालय बनाने की योजना है जिस पर काम भी शुरू हो गया है।
संस्थान से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस संग्रहालय का निर्माण संस्था अपने स्तर पर कराएगी जिस पर करीब 10 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसमें एक लाइब्रेरी और फूड कोर्ट भी होगा।
गीता संग्रहालय के निर्माण पर अब तेजी से काम चल रहा है। हालांकि अभी पहले चरण में मिनी संग्रहालय तैयार होगा। 2021 में इसके विस्तारीकरण प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। संस्थान का लक्ष्य है कि मिनी संग्रहालय का इस गीता जयंती पर शुभारंभ हो जाए।
संस्थान सदस्य विजय नरूला व केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के मुताबिक यह विश्व में गीता का एकमात्र व अनोखा संग्रहालय होगा। संस्थान अपने खर्च पर इसे तैयार करवा रहा है।
संग्रहालय में जहां कई खासियत होंगी वहीं यह विश्व में गीता पर पहला संग्रहालय होगा। संग्रहालय में जहां विश्वभर से दुर्लभ गीता पांडुलिपियों को जुटाया जाएगा। वहीं इसमें एंटिक वस्तुओं का भी संग्रह होगा।
इसे लेकर संस्थान की कमेटी भी सक्रिय है जोकि घूम-घूम कर गीता एवं एंटिक वस्तुओं को जुटाएगी। खास बात यह है कि इसमें गीता, कुरुक्षेत्र से संबंधित वस्तुओं का ही संग्रह होगा।
Aluminum scrap supply chain Scrap aluminium resource conservation Metal scrap reclamation process