सत्य खबर, चंडीगढ़। you will be sworn in on june 1
आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी 1 जून को करनाल के आंबेडकर चौक स्थित डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण करेंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले वे कार्यकर्ताओं में संगठन मजबूती का मंत्र देते हुए जोश का संचार भी करेंगे। इसमें 1100 से ज्यादा पदाधिकारियों की शपथ के साथ प्रदेश में बदलाव की शुरुआत होगी। ये जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को एक बयान जारी कर दी।
also read: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दो सड़कों को दी मंजूरी
शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह और प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर समेत पूरे प्रदेश के समस्त पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके आलावा वाइस प्रेसिडेंट बलबीर सिंह सैनी, बंता राम वाल्मीकि, चित्रा सरवारा और आम आदमी पार्टी हरियाणा की अन्य विंगों के अध्यक्ष भी शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद आम आदमी पार्टी का प्रदेश में जन-जन तक अपनी नीतियों को पहुंचाने का अभियान शुरू हो जाएगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है।
also readडॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद 8 जून को जींद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान शिरकत करेंगे। नए संगठन की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी का प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम जींद में होगा। 8 जून को जींद में आम आदमी पार्टी का मेगा रोड शो आयोजित किया जाएगा। पूरा हरियाणा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। you will be sworn in on june 1