Haryana
इनैलों पार्टी में ही मिलता है मान-सम्मान :-गोपाल राणा
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – इनैलों पार्टी के युवा नेता गोपाल राणा ने कहा कि इनैलों पार्टी ही एक ऐसी पार्टी हैं, जिसमें हर कार्यकत्र्ता को पूरा मान-सम्मान मिलता है। इनैलों पार्टी सभी वर्गों व आम लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार प्रदेश में इनैलों-बसपा गठबंधन की सरकार […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – इनैलों पार्टी के युवा नेता गोपाल राणा ने कहा कि इनैलों पार्टी ही एक ऐसी पार्टी हैं, जिसमें हर कार्यकत्र्ता को पूरा मान-सम्मान मिलता है। इनैलों पार्टी सभी वर्गों व आम लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार प्रदेश में इनैलों-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता को इनैलों पार्टी की नीतियों में खरा विश्वास हैं। इनैलों पार्टी के युवा नेता गोपाल राणा तरावड़ी अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान युवा नेता गोपाल राणा ने कहा कि अब जनता का मोह भाजपा सरकार से भंग हो गया हैं, क्योंकि भाजपा ने सत्ता से पहले जो वायदे किए थे, सत्ता हाथ लगने के बाद भाजपा एक भी वायदे पर खरा नही उतर पाई है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों का विश्वास तोड़ा हैं। उन्होंने कहा कि इनैलों पार्टी का हर एक कार्यकत्र्ता एकजुट हैं। कार्यकत्र्ताओं को इनैलों पार्टी पूरा मान-सम्मान देती हैं। युवा वर्ग इनैलों पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है।