सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- हरियाणा स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन सम्बन्धित हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा कार्यालय में सरकार की कर्मचारी विरोधी व दमनकारी नीतियों का विरोध करते हुए सभी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान कृष्ण नैन व मंच संचालन यूनिट सचिव रणधीर ग्रोवर ने किया। प्रदेश सरकार व निगम प्रबन्धन द्वारा जारी कर्मचारियों का शोषण व उनके हकों पर डाका डालने का जो दुर्भाग्यपूर्ण काम किया जा रहा है, हरियाणा स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करस यूनियन सम्बन्धित हरियाणा कर्मचारी महासंघ इसका पुरजोर विरोध करती है व सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान करती है। प्रधान कृष्ण नैन ने कहा कि सरकार से मुख्य मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम-समान वेतन, पुरानी पेंशन नीति बहाल करना, जान जोखिम में डालकर काम करने वाले बिजली कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए आदि मांगे है। यदि सरकार दमन का रास्ता छोड़कर कर्मचारियों की जायज मांगे नहीं मानती है तो हरियाणा स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन अपना संघर्ष तेज करते हुए आने वाली 25 सितम्बर को डिविजन स्तर पर प्रदर्शन, 9 अक्तूबर को जिला स्तर पर उपायुक्त को ज्ञापन, 23 अक्तूबर को पॉवर सचिव के समक्ष प्रदर्शन व अंत में 30 अक्तूबर को हड़ताल करेगी। इस रोष प्रदर्शन में राजबीर ढिल्लो, नरेन्द्र सुरजेवाला, सुखदेव, जयकिशन, राजबीर श्योकन्द, भूपेन्द्र चोपड़ा, जरनैल सिंह, सूबे सिंह, बलवन्त आदि कर्मचारी नेताओं ने अपने विचार रखे।