Haryana
ऐतिहासिक होगी जींद की गरीब अधिकार रैली – बचन सिंह आर्य
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – ऐतिहासिक धरा जींद पर आगामी 11 नवम्बर को आयोजित होने वाली गरीब अधिकार रैली ऐतिहासिक होगी, जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला संबोधित करके गरीबों व मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व […]
सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – ऐतिहासिक धरा जींद पर आगामी 11 नवम्बर को आयोजित होने वाली गरीब अधिकार रैली ऐतिहासिक होगी, जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला संबोधित करके गरीबों व मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने कही। वे वीरवार को नगर के आर्य सदन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर इस रैली के आयोजक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बचन सिंह आर्य व सुधीर गौत्तम का फूलों की मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया और पूरे दल-बल के साथ रैली में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।
अपने संबोधन में बचन सिंह आर्य ने कहा कि वर्तमान शासन में गरीब-मजदूर समेत हर तबका बेहद दुखी है और उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। गरीब व मजदूर अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत्त है। इस रैली के माध्यम से गरीब व मजदूरों की आवाज को उठाया जाएगा और उन्हे अधिकार दिलवाने के लिए आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कर्मचारी, व्यापारी, किसान हर वर्ग परेशान है। आज सरकार के तानाशाही रवैये के कारण सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हैं, जिसके कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन भाजपा सरकार को आम जनता की परेशानी से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 11 नवम्बर को जींद में होने वाली गरीब अधिकार रैली में बढ़-चढक़र शिरकत करें।
इस मौके पर मुख्य रूप से पंडित देवीराम शर्मा, डा.जयराम शर्मा, बलबीर टाक, मुकेश चहल बृजभूषण शर्मा, राजकुमार मित्तल, सुरेंद्र मित्तल, अनिल कंसल, स. महेंद्र सिंह, स. सेवा सिंह, यशपाल सूरी, अमरनाथ गुप्ता, बलवान शर्मा, ऋषिलाल शर्मा, मास्टर मेहर सिंह आर्य, सेवा सिंह दलाल, धर्मबीर दलाल, विजेंद्र राणा, राजसुमेर शर्मा जामनी, रणबीर राणा, सुखबीर बाल्मीकि, सुरेश कुंडू, कृष्ण यादव, ताराचंद प्रधान, करण सिंह भनवाला, पृथ्वी सिंह कुंडू, मनोहर पांचाल, राजपाल सिंह, सतपाल एएसआई, महेंद्र पोसवाल, अमित कुंडू, रामलाल कुंडू, हरकेश मांडी, नंदकपूर, संदीप शर्मा, भारत गौतम, बिल्लू बैरागी व वीर सिंह धानक सहित काफी तादाद में लोग मौजूद थे।ऐतिहासिक होगी जींद की गरीब अधिकार रैली – बचन सिंह आर्य