Haryana
किसी भी समाज की उन्नति शिक्षा व संगठन में समीहित है – चाणक्य
सत्यखबर निसिंग (सोहन पोरिया) – पर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के पुत्र पंडित चाण्क्य शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति शिक्षा व लोगों के संगठन में छिपी है।जिसपर अमल करने की जरूरत है। वर्तमान में जो समाज संगठित होगा भविष्य में वहीं आगे बढऩे में कामयाब होगा। जिसके लिए शिक्षा का बोध भी […]
सत्यखबर निसिंग (सोहन पोरिया) – पर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के पुत्र पंडित चाण्क्य शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति शिक्षा व लोगों के संगठन में छिपी है।जिसपर अमल करने की जरूरत है। वर्तमान में जो समाज संगठित होगा भविष्य में वहीं आगे बढऩे में कामयाब होगा। जिसके लिए शिक्षा का बोध भी अनिवार्य है। वह समय बीत गया जब पूछने पर लोग बता दिया करते थे कि यह बस करनाल से सीतामाई जाऐगी।
लेकिन अब लोग पूछने पर किसी को बताना भी पंसद नही करते। चाणक्य शर्मा गांव सांभली स्थित वाल्मीकि चौपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के सुपुत्र पंडित चाणक्य ने शिरकत की। जहां महर्षि वाल्मीकि जन जागरण महांसघ के प्रदेशाध्यक्ष पालाराम वाल्मीकि सहित समाज के अन्य लोगों ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समाज के लोगों ने शिक्षा को अधिक महत्व नही दिया।
जिस कारण समाज के लोग सरकारी ओधों पर बहुत कम है। उन्होंने युवाओं को शिक्षित होकर अपने हकों की आवाज बुंलद करने को प्रेरित किया। तभी समाज उन्नति कर सकेगा। जिसके लिए समाज का संगठित होना भी जरूरी है। पालाराम वाल्मीकि ने भी समाज के लोगों को संगठित होने की सीख दी। मौके पर हरभजन सिंह, गुलजार सिंह, राजबीर सिंह, धर्मपाल गोहिदा, रणपाल संधू, अश्विनी शर्मा व बलरामसहित अन्य मौजूद थे।