Haryana
दशहरा उत्सव पर कलाकारों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – दशहरा कमेटी तरावड़ी व जय भारत युवा मंडल की ओर से तरावड़ी शहर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण के दहन के साथ-साथ दुर्गा कलब के सभी सदस्यों ने शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली। दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका की चेयरमैन के पति व भाजपा के […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – दशहरा कमेटी तरावड़ी व जय भारत युवा मंडल की ओर से तरावड़ी शहर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण के दहन के साथ-साथ दुर्गा कलब के सभी सदस्यों ने शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली। दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका की चेयरमैन के पति व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजबीर कबीरपंथी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकत्र्ता रामसिंह चौधरी ने की। जय भारत युवा मंडल के अध्यक्ष रोहित लामसर व उपाध्यक्ष संदीप कटारिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
मंच संचालन पंकज ठाकुर ने किया। दशहरा पर्व पर आयोजित स्टेज कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर माहौल को चार चांद लगा दिए। सुबह 11 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक बच्चों समेत अन्य कलाकारों ने मंच पर सुंदर एवं बेहतरीन प्रस्तुति दी। पूरा दशहरा ग्राऊंड भीड़ से लबालब भरा हुआ था। जय भारत युवा मंडल की ओर से मंच पर बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और दुर्गा कलब की ओर से शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। विशाल शोभायात्रा में राम लक्ष्मण, रावण, हनुमान, राधा-कृष्णा, काली माता, चाची ताडक़ा समेत कई सुंदर झाकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। विशाल शोभायात्रा बैंड और धुन के साथ पंचायती मंदिर से होती हुई दशहरा ग्राऊंड में पहुंची।
जहां पर फूलों की वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजबीर कबीरपंथी, चाहत अरोड़ा, पूर्व उप-चेयरमैन व पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र बंसल, सामाजिक कार्यकत्र्ता रामसिंह चौधरी, समाजसेवी राकेश गर्ग, रिंकू बंसल, नवदीप चौधरी, रणदीप चौधरी, साहिल कबीरपंथी, रोहित लामसर, संदीप कटारिया, सुनील उर्फ सिल्ला, प्रदीप गुलिया, नरेंद्र चौधरी, पंकज ठाकुर, संदीप रोहिल्ला, अमन गुर, शिवम बंसल, पियूष बंसल, हनीष बंसल, पारस गर्ग, शिवम बंसल, अंकुर गुप्ता, अभिषेक शर्मा, सौरभ बंसल, मोहिल बंसल, जतिन बंसल, हिमांशू बंसल समेत कई लोग मौजूद रहे।