सत्यख़बर, असंध (रोहताश वर्मा ) स्थानीय विधायक बक्शीश सिंह विर्क के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुग्राम रैली में रवाना हुए।आज प्रातः से ही कार्यकर्ता नगर के गुरुनानक पुरा चौंक में इकठ्ठे हुए कायकर्ता हाथों में झंडे लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के नारे लगाते हुए रैली में रवाना हुए। कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को विधायक बक्शीश सिंह विर्क ने झंडी दिखाकर रवाना किया
विधायक विर्क ने बताया कि असन्ध हल्का के सभी चारों मण्डलों जुंडला, बल्ला,जलमाणा,असन्ध से अलग अलग जत्थे बनाकर हज़ारों कार्यकर्ता रैली में रवाना हुए। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनके साथ नपा अध्यक्ष दीपक छाबड़ा, बृज लाल टक्कर,सरपँच एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरजंट थल, गुलाब मूनक,पार्षद सविंदर सिंह,मालक सिंह,हरीश शर्मा,महेन्द्र पांचाल,राजेन्द्र ढींगड़ा,रमन टक्कर,पलविंदर सन्धु, चिड़ावा सरपँच एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण नरवाल,राजकुमार शर्मा, बलदेव सिंह,सरपँच,लाड़ी,हरदीप,बलविंदर,
सुभाष,मेहर सिंह, सरपँच,महिपाल,ब्रह्मपाल,राणा, जीत राणा, मास्टर सूरज प्रकाश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
