Haryana
बेटे से मिलने दिल्ली गया था परिवार, पीछे से लाखों की चपत लगा गए चोर
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कस्बे के वार्ड नंबर-4 में पडऩे वाली गुप्ता कालोनी स्थित कबीरपंथी मंदिर के पास अज्ञात चोरों ने एक सुने पड़े घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर में से लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। परिवार के लोग अपने बेटे से […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कस्बे के वार्ड नंबर-4 में पडऩे वाली गुप्ता कालोनी स्थित कबीरपंथी मंदिर के पास अज्ञात चोरों ने एक सुने पड़े घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर में से लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। परिवार के लोग अपने बेटे से मिलने के लिए दिल्ली गए हुए थे, पीछे से अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पोपली अपने परिवार के साथ अपने बेटे प्रिंस से मिलने के लिए दिल्ली गए हुए थे, पीछे से अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में अलमारी का ताला तोडक़र लाखों रुपए के जेवर समेत एल.ई.डी. के अलावा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उन्होंने अलमारी के ताले तोडऩे के साथ-साथ बैड भी खोला, जहां से उन्होंनें घर में कई सामान चोरी किए। जब वह वापिस आए तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ था। इसके साथ-साथ अलमारी भी खुली थी। परिजनों के अनुसार अज्ञात चोर उन्हें लाखों रुपए की चपत लगा गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।