सत्यखबर, असंध (रोहताश वर्मा) – कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा.अशोक तंवर के आदेशानुसार भारत बंद के तहत कांग्रेस पार्टी किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शेर प्रताप शेरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकाला। पैट्रोल,डीजल,रसोई गैस व अन्य रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती कीमतों,बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे शेरी ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। उधर कस्बा असंध में भारत बंद का जोरदार असर देखने को मिला।
दुकानदारों ने अपने कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रख भारत बंद का समर्थन किया। इससे पूर्व करनाल मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शेरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हथियाने से पहले जनता से जो वादे किए थे वे सभी हवा-हवाई साबित हुए है। महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी अपने चरम पर है। पैट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाडक़र रख दिया है।
इस अवसर पर रामफल थल पूर्व सरपंच, गुलाब सिंह, ग्रामीण प्रधान इंटक, जसवंत सिंह पन्नू, मनीष मान बल्ला, सुखबीर सिंह, बलजिन्द्र मंचूरी, वेदपाल ,बग्गा सिंह, शेर दनौली, शेर सिंह कोटिया, रिंकू पंघाला, पाला रोड, बलवान सिंह, कांता सरीन, जरनैल सिंह खारा, डा.बलविन्द्र अलावला, दलेल सिंह, सुरेन्द्र कौल खेड़ा, गुलाब सिंह, अनिल फफड़ाना, ईश्वर सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Aluminium waste emissions Aluminium casting recycling Metal scrap recycling solutions