Haryana
मनरेगा महिलाओं का हो रहा शोषण
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव गीता रानी ने गांव सुल्तानपुर में मनरेगा के तरह काम कर रही महिलाओं से मुलाकात की और कहा कि इन महिलाओं से पूरा शारीरिक काम लेने के बाद भी उन्हें मजदूरी कम दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इन […]
सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव गीता रानी ने गांव सुल्तानपुर में मनरेगा के तरह काम कर रही महिलाओं से मुलाकात की और कहा कि इन महिलाओं से पूरा शारीरिक काम लेने के बाद भी उन्हें मजदूरी कम दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इन महिलाओं को डी.सी. रेट के तहत की मजदूरी दी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में आज हर व्यक्ति परेशानी का जीवन जी रहा है। गरीब के लिए दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है, वही किसान को उसकी उपज का सही दाम नही मिल रहा तो व्यापारी जी.एस.टी व नोटबंदी के बोझ के तले दबा हुआ है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का सपना दिखाने वाली भाजपा ने लोगों से उनके पूराने दिन भी छीन लिए है।
उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा कर रही है तो भाजपा सरकार के मुखिया प्रदेश के विधायकों व सांसदों की जांच करवाए कि उनकी सम्पति पिछले चार साल में कितने प्रतिशत बढ़ी है और वो पैसा कहां से आया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने का ठगा सा महसुस कर रहा है और चुनाव का इंतजार कर रहा है ताकि भाजपा की करणी का फल ब्याज समेत चुकाया जा सके।