सत्यखबर तरावड़ीर (रोहित लामसर) – विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं एक तरफ जहां समाजहित में कार्य कर रही हैं। वहीं लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सामजिक बुराईयों के खिलाफ जागरूक करने में भी सामाजिक संस्थाओं का अहम योगदान रहा है। विधायक भगवानदास कबीरपंथी तरावड़ी गुरुद्वारा रोड पर स्थित जय भारत युवा मंडल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बातचीत के दौरान विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि समाजसेवा के कार्यों में जय भारत युवा मंडल का भी अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ अभियान हो या फिर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, सभी तरह के कार्यों में जय भारत युवा मंडल का अहम योगदान रहा है। जय भारत युवा मंडल की ओर से तरावड़ी में राहगिरी कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, नेकी की दीवार के अलावा शहीदी दिवस पर कार्यक्रम करवाना एक सराहनीय कार्य हैं।
उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं को भी चाहिए कि वह लोगों को जागरूक करने का काम करें। इस अवसर पर कष्ट निवारण समिति के सदस्य देवेंद्र कामरा, सामाजिक कार्यकर्ता रामसिंह चौधरी, जय भारत युवा मंडल के उपाध्यक्ष संदीप कटारिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
Copper scrap reception Copper wire scrap buyers Metal scrap trading
Copper cable recycling center, Metal scrap assessment, Copper scrap yards