Haryana
हरियाणा में किसानों की चक्का जाम की तैयारी

सत्यखबर
आंदोलनरत किसानों का हरियाणा में चक्का जाम अभियान शुरू हो गया है। कई जगह किसान सड़कों पर बैठ गए हैं। अभी तक राज्य में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। जाम में कांग्रेस व इनेलो भी सहयोग कर रहे हैंं। वहीं, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस है। हरियाणा में 140 से अधिक स्थानों पर आंदोलनकारी किसान स्टेट और नेशनल हाईवे जाम कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों में पुलिसिया एवं प्रशासनिक व्यवस्था को पुख्ता किए जाने का दावा किया गया है ताकि विधि-व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी न आए।
संगठनों के चक्का जाम के आह्वान के दौरान उपद्रव से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद है
हरियाणा के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को कोई भी पुलिस कर्मी अवकाश पर नहीं होगा। जो लोग पहले से अवकाश पर चल रहे हैं, उन्हें भी ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस महानिदेशक तथा एडीजीपी (कानून व्यवस्था) ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
Pingback: किसान मोर्चा – पानीपत में जो लोग जाम में फंसे – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking News in Hindi | Satya khabar india New
Pingback: किसान मोर्चा : किसान केवल एमरजेंसी सेवाओं को देंगे रास्ता – Satya khabar india | Hindi News | न्यूज़ इन हिंदी | Breaking News in