हरियाणा

अब नाचने-गाने वाले लोग ठुमके लगाकर भाजपा को दिलाएंगे वोट – दिग्विजय चौटाला

सत्यखबर हरियाणा (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी के BJP ज्वाइन करने पर तंज कसा है। सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर दिग्विजय चौटाला ने कहा, अब नाचने गाने वाले लोग ठुमके लगाकर भाजपा को वोट दिलवाएंगे। ऐसे लोग अगर राजनीति का दामन थामेंगे फिर तो राजनीति का बेड़ा गर्क पक्का है। ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करवाने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सोचना चाहिए।

Haryana Roadways Electric Bus Stand: हरियाणा के इस जिले में बन रहा इलैक्ट्रिक बस स्टैंड, जानिए कब बनकर होगा तैयार?

भाजपा पर हमला बोलते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा लोकसभा चुनाव में लोगों ने मोदी जी के नाम पर वोट दिया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मुद्दे केंद्र में होंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार से परेशान लोग विधानसभा चुनाव में भाजपा को चलता करेंगे। दिग्विजय ने कहा कि इस चुनाव में जननायक जनता पार्टी की जीत होगी।

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी नें हाल किया बेहाल, 39 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button