सत्यखबर, दिल्ली
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में टाइम्स आफ इंडिया अखबार वाले टाइम्स नेटवर्क के करीब छह कर्मचारियों में कोरोना वायरस के सकारात्मक लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद से टाइम्स ग्रुप में हड़कंप है। मुंबई नगर महापालिका की टीम टाइम्स बिल्डिंग को सैनिटाइज कर रही है।
बता दे की इस मसले पर टाइम्स ग्रुप का कहना है कि उनके कर्मचारी खबर संकलन और संपादकीय एसाइनमेंट के चलते लॉकडाउन के दौरान भी फील्ड में रहे, जिससे चलते वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। डब्ल्यूएचओ व सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
कोरोना अपने पांव फैलाता ही जा रहै है .. बता दे की कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में काफी तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में भी इस खतरनाक वायरस का तांडव जारी है। देश में 7300 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक 273 लोगों की मौत हो गई है। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चर्या यह है कि कोरोना को रोकने के लिए सरकार देश में लॉकडाउन की अवधि को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा सकती है। लेकिन, क्या केवल लॉकडाउन करने से कोरोना वायरस रुक जाएगा? क्योंकि, धीरे-धीरे इस वायरस की चपेट में हर वर्ग के लोग आ रहे हैं। पहले पब्लिक , पुलिस डॉक्टर्स को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया। वहीं, अब पत्रकार भी इस खतरनाक वायरस की गिरफ्त में आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि देश के कुछ जगहों पर पत्रकार भी COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=okr3YeIMNuo&t=9s
Aluminium scrap processing efficiency Scrap aluminium value chain management Environmental compliance in scrap metal industry