सत्य खबर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। वे यहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आए हैं। शनिवार को उन्होंने राज्य में एक रैली की जिसमें सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी नेता भाजपा में शामिल हो गए। रविवार को शाह बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां वे रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देंगे और इसके बाद मीडिया से बातचीत करेंगे।
गृह मंत्री बीरभूम में श्यामबती से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे बाउल गायक के परिवार के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। बाद में वे स्टेडियम रोड पर हनुमान मंदिर से बोलपुर सर्किल तक बोलपुर में रोड शो करेंगे। माना जा रहा है कि वे बीरभूम के मोहोर कुटीर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ अपनी यात्रा खत्म करके दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शनिवार को अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने कोलकाता में स्वामी विवेकानंद की जन्मस्थली का दौरा करके किया था।
Scrap aluminium tracking Aluminium scrap purity Scrap metal retrieval services
специализированная медицинская клиника терапии и профилактики в Москве купить медицинскую справку от врача задним числом официально Москва справка от врача купить в Москве