अवैध रूप से भारत मे रहने और उसके बाद ड्रग्स के कारोबार में लिप्त हो रहे नाइजीरियन की पकडऩे के लिए लगातार पुलिस जांच में जुटी रहती है। इसी क्रम में उत्तम नगर पुलिस ने अवैध रूप से इलाके में रह रहे एक नाईजीरियन को गिरफ्तार किया है। वहीं बिना वैलिड डाक्यूमेंट्स के आरोपी को घर किराये पर देने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भी कानून कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसीपी द्वारका संतोष मीणा ने बताया कि उत्तम नगर पुलिस के एएसआई प्रवीण ने बिना वैलिड वीसा और पासपोर्ट के रह रहे एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान ओनुवा चिक्वाडो मैथ्यू के रूप में हुई है। ओनुवा चिक्वाडो मैथ्यू उत्तम नगर के हस्तसाल विहार में रह रहा था।
उन्होंने बता कि इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने नाइजीरियन को संदिग्ध गतिविधियों की वजह से रोककर जब डाक्यूमेंट्स की मांग की तो वह कुछ पेश नहीं कर पाया। हालांकि उसे वीजा, पासपोर्ट दिखाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया लेकिन फिर भी वो वीजा-पासपोर्ट नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने जिस मकान में वह किराए पर रह रहा था उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है। वहीं इस खबर के पता चलने के बाद राजधानी में चर्चाएं व मांग है कि काफी संख्या में दिल्ली में अवैध विदेशी नागरिक रह रहे हैं। उन्हें किराए पर मकान देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाही हो तो भविष्य में दिल्ली में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आयेगा।
Aluminium recycling regulations Aluminium recycling quality standards Scrap metal appraisal
Scrap metal salvage services Ferrous metal cleaning Iron recovery solutions
Ferrous metal repurposing, Recycling iron scraps, Metal transport services