सत्यखबर, जाखल (दीपक)
गांव चांदपुरा निवासी जगसीर सिंह पिछले 4 साल से भयानक बीमारियों से लड़ाई कर रहा है। इलाज के लिए उसने कभी टोहाना, हिसार तो कभी चंडीगढ़ तक चक्कर लगा चुका है। इलाज के दौरान उसके दो ऑपरेशन और एक बार सर्जरी हो चुकी है। जिससे उसका काफी पैसा इन बीमारियों पर लग चुका है। लेकिन अब उसकी माली हालत को देखते हुए गांव के लोग उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए आगे आए हैं।
जगसीर सिंह की हालत को देखते हुए गांव के गुरुद्वारा से जुड़ी सिख संगत, डेरा सच्चा सौदा साध संगत व गांव के विभिन्न कल्बो के युवकों ने उसको 1 सप्ताह पहले राशि एकत्रित कर इलाज सही तरीके से करवाने को लेकर सौंपी।
उसके पश्चात जाखल पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान तरसेम सिंह ने खुद स्वयं हस्पताल में पहुंचकर कुछ राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी। समाचार प्रकाशित हुआ देख प्रेरित होकर गुरजंट सिंह इंसान ने भी 5 हजार रुपए की राशि उसकी विधवा मां को सौंपी। इतना ही नहीं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब के कैशियर बादल सिंह और प्रधान गुरप्रीत ने भी अपने क्लब से 35 हजार रुपए, गांव में बने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी 10 हजार की की राशि उनके परिवार जनों को प्रदान की। इसके पश्चात शुक्रवार को उनके कुटुंब कबीला के लोगों ने प्रत्येक घर से 5-5 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर उनके इलाज में मदद करने के लिए उनकी माता को सौंपी।
पंच प्रतिनिधि तेजा सिंह, पंच नछत्तर सिंह, बाबू सिंह, अमरीक सिंह, टेकराज, जगसीर सिंह, कारी सिंह, भोला सिंह, रामचंद्र इंसान, कश्मीर सिंह, गुरविंदर, माना सिंह, कृष्ण सिंह, गुरपाल इत्यादि ने सभी दानी पुरूषों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका गांव ऐसे जरूरतमंद के लिए सहायता करने से कभी भी पीछे नहीं रहता। मरीज को इलाज के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने जिला उपायुक्त फतेहाबाद, सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल, टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली से इस मरीज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। वही मरीज की माता नन्ही देवी ने सभी गांव वासियों का सहायता के लिए आभार जताया है।
जगसीर सिंह की माता नन्ही देवी ने बताया लगभग 3 साल पहले हिसार के एक निजी अस्पताल में आंत का ऑपरेशन हुआ था। अभी पिछले 2 महीने पहले उसके एक पैर की नस ब्लॉक होने की वजह से सर्जरी हुई है। अब उसके पेट में भोजनानली फटने से टोहाना के एक निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ है। जगसीर सिंह के अलावा घर में कमाने वाला भी कोई नहीं है, उसके एक 10 साल का बेटा एक 5 साल की पुत्री और एक अभी 1 वर्ष की बेटी और पत्नी है।
Aluminium scrap customer engagement Aluminium scrap certification standards Metal scrap recovery and reuse