व्यापारियों के साथ दिखाई गई सख्ताई से करवाएगा रूबरू
सत्यखबर, जींद: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जीन्द का एक शिष्टमंडल प्रधान ईश्वर बंसल की अध्यक्षता में 11 मई को डीसी डा. आदित्य दहिया से मिलेगा और उन्हें प्रशासन द्वारा व्यापारियों के साथ दिखाई गई सख्ताई से रूबरू करवाएगा। डीसी से यह मांग की जाएगी कि प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बाजारों में जा जा कर व्यापारियों के साथ जो सख्त रवैया अपना रहे हैं उसको रूकवाया जाए। यह जानकारी व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने दी है।
Aluminium scrap refurbishment Aluminium scrap depollution Metal separation services