ऐतिहासिक दादी सती रानी स्थल पर वार्षिक समारोह आयोजित
सत्यखबर सफीदों, महाबीर मित्तल: दादी सती रानी समिति के तत्वावधान में रविवार को नगर के रामपुरा रोड़ स्थित दादी सती रानी स्थल पर वार्षिक समारोह व भंडारे का आयोजन किया गया। सफीदों से देश-विदेश में जाकर बस ख्चुके दीवान एवं मोटान खानदानों के लोग इस समारोह में पहुंचकर आपस में मिले। इस समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया गया। उसके उपरांत दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना की गई। दूर-दराज व क्षेत्रभर से आए लोगों ने दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना करते हुए उनके आगे मस्तक नवाया।
ब्राह्मण भोज के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में काफी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दादी सती रानी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज दीवान ने की। वहीं हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता कर्मबीर सैनी ने भी विशेष रूप से शिरकत करके दादी सती रानियों की आराधना की।
दादी सती रानी समिति के अध्यक्ष मनोज दीवान ने बताया कि सफीदों की इस ऐतिहासिक एवं पावन धरा पर हरियाणा ही नहीं देश व विदेश से लोग पहुंचते हैं तथा दादी सती रानियों की पूजा-अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यहां पर जिसने मन्नत के रूप में जो भी कुछ मांग लिया उसे वह दादी सती रानियों की कृपा से अवश्य मिला है। दादी सती रानियां हमेशा अपना कृपा आशीर्वाद बरसाती रहती हैं। उसी आशीर्वाद का ही परिणाम है कि आज इस स्थल पर चार-चांद लग गए हैं। उन्होंने बताया कि दादी सती रानी स्थल के सौंदर्यकरण का कार्य निरंतर जारी है और इस स्थल के विस्तार के लिए अभी करीब 2 कनाल जमीन इसमें शामिल की गई है। इसके अलावा दादी सती रानी स्थल को जाने वाले रास्ते को पांच फूट चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही दादी सती रानी पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गैस्ट हाऊस का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज दीवान के अलावा बृजभूषण गर्ग, अशोक दीवान, योगेश गर्ग, श्रवण गोयल, राजीव गोयल, राजेश गर्ग पेहवा, पुरुषोत्तम गर्ग जींद, अभिषेक दीवान, टोनी दीवान, रोहताश दीवान, विजय दीवान व रोहताश दीवान विशेष रूप से मौजूद थे।
Scrap aluminium database management Aluminum scrap logistical support Metal reclaiming and recycling solutions
московский медцентр персональной медицины купить справку из поликлиники задним числом Москва купить мед справку медицинскую