आप के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा होंगे महेंद्रगढ़ से उम्मीदवार – जयहिंद
सत्यखबर महेंद्रगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को महेंद्रगढ़ में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता एवं प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द ने की। कार्यकर्ता सम्मलेन में विधानसभा के हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस असवर पर आम आदमी पार्टी ने अपने पहले उम्मीदार की घोषणा भी की। जिलाध्यक्ष व् हल्का प्रभारी अजय शर्मा को महेंद्रगढ़ विधानसभा का उम्मीदवार भी कार्यकर्ताओं की सहमति से जनता के बीच घोषित किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी पुरे जोश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ेगी। हरियाणा में कांग्रेस व् भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलु है। दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की जनता को लुटने का काम किया है। भाजपा ने प्रदेश के भाईचारे को खराब किया है। जाति-धर्म के नाम पर पुरे प्रदेश को बाँट दिया। न ही तो कोई इन्वेस्टमेंट आई, कानून व्यवस्था बद से बदतर हो रही है। बहन-बेटियों के साथ आये दिन रेप-छेड़खानी जैसी अमानवीय घटनाये हो रही है। हरियाणा के लोगों को भी फ्री पानी, फ्री बिजली, किसानों को स्वामीनाथन आयोग के आधार पर फसल मूल्य मिले, अच्छे सरकारी स्कूल-अस्पताल मिले। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह के काम दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने किये आज तक किसी भी पार्टी ने पुरे देश में नही किये है। हरियाणा की जनता ने सभी को सत्ता में बैठा के देख लिया लेकिन सभी ने अपने और अपने चहेतों के घर भरने का काम किया है। आम जनता के लिए आज तक किसी भी पार्टी ने काम नही किया है। लेकिन आम आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री शिक्षा, फ्री इलाज, ये सब आम जनता को दिया है। सरकारी स्कूलों-अस्पतालों का हरियाणा में बुरा हाल है लेकिन दिल्ली में विदेशों से देखने आते है। खुद शिक्षा मंत्री महेंद्रगढ़ के लेकिन इन्होने अपने ही क्षेत्र में सरकारी स्कूलों का सत्यानाश कर दिया है। अगर हरियाणा को जनता को बिजली-पानी, शिक्षा स्वास्थ्य, किसान-जवान के लिए काम करवाने है तो आम आदमी पार्टी ही करवा सकती है। और काण्ड भाजपा ही करवा सकती है।
इस अवसर पर सुषमा शर्मा महिला अध्यक्ष, सन्नी डाबडा, जसवंत किसान सेल नेता, हनुमान देव नगर, सुनील रिवासा, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय तंवर, ललित शर्मा, संजय बाला, पंकज सहित हजारों कार्यकर्ता मोजूद रहे।
आम आदमी व् संघर्षशील कार्यकर्ता होंगे आप के उम्मीदवार – जयहिन्द
प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अजय शर्मा ने अपने क्षेत्र के सभी मुद्दों को जनता के बीच उठाया है व् एक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा जनता के बीच रह कर पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार करने का काम किया है। कार्यकर्ता अजय शर्मा को ही आम आदमी पार्टी का महेंद्रगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार के रूप में चाहते थे। जिसके बाद पार्टी ने पारदर्शी प्रक्रिया से उम्मीदवार चुना है। आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार आम आदमी, साफ़ छवि व् समाज सेवी जनता के बीच के होंगे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव जनता लड़वाएगी।