सत्यखबर, मुम्बई
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का नाम बार-बार सामने आ रहा है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को गहना को पूछताछ के लिए भी बुलाया है। हालांकि इस पूछताछ से पहले ही राज कुंद्रा की कंपनी से जुड़े उमेश कामत और यश ठाकुर की व्हाट्सएप चैट सामने आई है जिसमें गहना के सिर्फ हॉटशॉट ही नहीं बल्कि एक अन्य एप हॉटहिट से जुड़े होने की बात साबित हो रही है।
मिस एशिया बिकिनी की विजेता रह चुकी गहना को एक अन्य मॉडल अभिनेत्री वंदना तिवारी के साथ 7 फरवरी 2021 को हॉटहिट की कास्टिंग से जुड़े एक मामले में ही गिरफ्तार किया गया था।
अब उमेश कामत और यश ठाकुर के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत सामने आई है। जिससे साफ हो रहा है कि ये सारे लोग ही हॉटहिट के लिए भी काम कर रहे थे। उनकी बातचीत में ये स्पष्ट हो रहा है कि ये दोनों गहना और वंदना के लिए वकीलों का इंतजाम कर रहे थे। इन लोगों ने ही ये सुनिश्चित किया था कि गहना को जल्द से जल्द जमानत मिल सके।
ये भी पढ़ें… पूनम पांडे से सुनिए वह क्यों तंग आ चुकी थी राज कुंद्रा से
इस चैट की एक बातचीत में यश ठाकुर कह रहा है कि अगर गहना को लंबे समय तक पुलिस हिरासत में रखा जाता है तो वह अधिकारियों को उनकी जानकारी दे सकती है। वह आगे कहता है कि वह पुलिस के जाल में फंस गई है जिससे अश्लील फिल्मों से जुड़े काम को नुकसान पहुंच सकता है। इस दौरान यश खुद भी कुछ वक्त के लिए शिमला में छुपने की बात कह रहा है।
इस चैट में यश कामत से पूछ रहा है कि क्या गहना भी न्यूफ्लिक्स और हॉटहिट के किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है। वह आगे कहता है कि अगर वह हॉटहिट से नहीं जुड़ी है तो एप की कास्टिंग के लिए लड़कियों के जरिए पुलिस ने जो ट्रैप सेट किया था उसमें वो कैसे फं स गयी। आखिर वो क्यों कास्टिंग के लिए लड़कियों को मैसेज रिप्लाई कर रही थी। यश इस चैट में स्पष्ट कहता है कि गहना भी मामले में शामिल है।
गहना पर 87 पॉर्न फि ल्मों में काम करने का है आरोप
गहना को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने छानबीन में पाया था कि वह करीब 87 पॉर्न फिल्मों में काम कर चुकी है। जिन्हें एप और कई अन्य वेबसाइट्स पर अपलोड किया गया था। हालांकि गहना का दावा है कि ये सभी फिल्में पॉर्न नहीं बल्कि इरॉटिक की कैटेगरी में आती हैं। गहना ने कहा है कि कई अन्य प्लेटफॉम्र्स पर भी इस तरह का कंटेंट मौजूद है और उन्हें जानबूझकर फं साया जा रहा है।
गहना के मुताबिक डिजिटल प्लेटफाम्र्स पर कोई सेंसरशिप नहीं है। लोग जो चाहें वो बना सकते हैं। इस एप के लिए जो वीडियो बने हैं उन्हें आप पॉर्न नहीं कह सकते हैं। मुंबई पुलिस ने फरवरी में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गहना के खिलाफ भी हुई थी। जिसमें उन्हें कथित तौर पर एक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन शूट करने के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी बनाया गया था।
Aluminium recycling cost-efficiency Aluminium scrap casting Scrap metal reclamation and recycling facility
Metal byproduct utilization Ferrous material recycling fleet Iron scrap management
Ferrous material buying, Iron waste disassembling, Metal recycling plant services