हरियाणा

एक जुलाई से हिसार लोहारू महेंद्रगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन

सत्यखबर महेंद्रगढ़ (राधेश्याम) – एक जुलाई से हिसार लोहारु महेंद्रगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए ट्रेन चलेगी जिससे क्षेत्रवासियों को एक जुलाई से पुरानी दिल्ली से हिसार के लिए एक नई ट्रेन की सौगात मिलेगी। नौर्थन रेलवे की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह ट्रेन हिसार से 4.05 बजे चलकर महेंद्रगढ़ सुबह 7:40 पर पहुंचेगी। रात के समय 8:30 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को सबसे अधिक फायदा होगा। लोगों ने सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह का आभार प्रकट किया है। एडवोकेट ललित तंवर ने बताया कि इस गाड़ी के लिए सांसद चौधरी धर्मवीर से 15 डीओ लेटर लिखवाये गए थे।

उसके बाद दैनिक रेल यात्री संघ ने अपने प्रयास जारी रखें। 10 फरवरी को रेल मंत्री ने सांसद धर्मवीर को लेटर लिखकर उनका काम करने की शुभकामनाएं दी थी। 12 फरवरी को इस का नोटिफिकेशन जारी किया था। बाद में चुनाव के कारण मामला पेंडिंग में डाल दिया था। चुनाव के बाद रेक की समस्या आ रही थी। अब नार्दन रेलवे ने रेक का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह कार्य सांसद धर्मवीर सिंह के प्रयास से ही संभव हो पाया है। जेडआरयूसीसी के मेंबर होने के नाते हमने 3 दिन पहले ही इस मांग को मीटिंग में उठाया था। 21 जून को इस पर मोहर लग गई है।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि इस गाड़ी के लिए पिछले 3 वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। शुक्रवार को नार्दन रेलवे ने इस पर मुहर लगा दी। जिसकी एनआर से सूचना आ चुकी है। इस ट्रेन से सबसे अधिक फायदा कर्मचारियों, व्यापारी और विद्यार्थियों को होगा। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लगभग 1000 से अधिक लोग रेवाड़ी और धारूहेड़ा कंपनी में नौकरी लगे हुए हैं। सैकड़ों व्यापारी रोजाना दिल्ली से माल लेकर आते हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी दिल्ली में पढ़ने जाते हैं। यह ट्रेन संख्या 54309 रोजाना सुबह 5:20 पर दिल्ली से हिसार के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 8:10 पर रेवाड़ी, 9:20 पर महेंद्रगढ़ पहुंचेगी ओर दोपहर 1:20 पर पहुंचेगी। हिसार से यह ट्रेन सुबह 4:05 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी, सुबह 7:40 पर महेंद्रगढ़ पहुंचेगी, ट्रेन 9:25 पर रेवाड़ी और 12:20 पर दिल्ली पहुंच जाएगी।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

Back to top button