सत्य खबर, सोनीपत । एक ही शहर में दो पत्नी रखे हुए था शख्स, दोनों से बच्चे भी हुए, पहली बीवी ने दूसरी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, और फिर मुरथल थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मकान लेकर दो पत्नियों को रखने के आरोप का मामला सामने आया है। पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी के साथ अपने पति को पकड़ लिया।
सोनीपत जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शाति शख्स एक ही शहर में दो पत्नियों को रखे हुए था। दोनों पत्नियों से उसे बच्चे भी हुए, परंतु कई साल तक इस मामले को सामने नहीं आने दिया। दोनों पत्नियों को धोखे में रखा। आखिर अब भंडाफोड़ हो गया।
हुआ यूं कि एक दिन पहली पत्नी ने उसे दूसरी पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद खूब हंगामा भी हुवा और पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस भी मामले में हैरान है। मामला सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र का है। पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी के साथ अपने पति को पकड़ लिया।
मामले का खुलासा होने पर पति अपनी पहली पत्नी को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीडि़ता ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की गंभीरत से जांच कर रही है।
महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी है। जिसमें बताया कि हाल में वह मुरथल स्थित एपेक्स ग्रीन सोसायटी में रहती है। उसकी शादी 2004 में रविंद्र मान के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी आठ साल की बच्ची है। लंबे समय से दोनों बच्ची के साथ खुशी से रहते आ रहे थे।
महिला ने बताया कि काफी दिनों से उसके पति ने उन्हें समय देना बंद कर दिया, जिसके बाद शक हुआ। पति काम का बहाना बनाकर घर से चला जाता। कई बार इस संबंध में उसने मामले को टाले रखा। एक दिन उसका पीछा किया तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।
पीछा करते हुए वह सेक्टर-23 में पहुंची। जहां उसका पति व दूसरी महिला मिली। जानकारी लेने पर वह उसकी दूसरी पत्नी निकली। उसके दो बच्चे हैं। जो शहर के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल से जानकारी मिली कि बच्चे के पिता का नाम रविंद्र लिखा हुआ है। इस संबंध में जब उसने अपने पति रविंद्र से बातचीत की तो वह मामले को टालने लगा।
महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने उसके पुख्ता सबूत उसके सामने रखे तो उसे धमकी देने लगा। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी बेटी व उसकी हत्या करना चाहता है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया।
अब पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुरथल थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Scrap aluminium weighing Scrap aluminium market forecast Scrap metal reprocessing facilities
Scrap metal reclamation facility Ferrous material procurement Iron scrap processing equipment
Ferrous material machinery upgrades, Scrap iron repurposing, Metal scrap brokerage services