सत्यखबर, ऐलनाबाद
ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो और भाजपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिख रहा है। यहां इनेलो सुबह से बढ़त तो बनाए हुए है मगर ग्रामीण एरिया से भाजपा ने अच्छी-खासी संख्या में वोट लेकर सबको चौंका दिया है क्योंकि
अभी ऐलनाबाद शहर के वोटों की गिनती बाकी है जहां भाजपा इनेलो की लीड को बराबर कर सकती है। ऐलनाबाद में चौथे राउंड के बाद इनेलो की बढ़त बढ़कर 6031 वोट की हो गई। चौथे राउंड के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 19873 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 13842 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के पवन बेनीवाल 11423 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
पहला राउंड : इनेलो-3405, भाजपा-2927, कांग्रेस-2025
दूसरा राउंड : इनेलो-6915, भाजपा-4615, कांग्रेस-4174
तीसरा राउंड : इनेलो-11225, भाजपा-8017, कांग्रेस-6547
चौथा राउंड : इनेलो-19873, भाजपा-13842, कांग्रेस-11423
पांचवें राउंड में अभय सिंह 6034 वोटों से आगे है। इस राउंड तक इनेलो के अभय को अब तक कुल 22188 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के गोबिंद कांडा को 16154 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर पवन बैनीवाल को 10763 वोट मिले हैं। इस राउंड में पैंतालिसा क्षेत्र के गांव माखोसरानी, शक्करमंदाेरी, रूपाणा बिश्नोइयां, गंजा रूपाणा, चाहरवाला आते हैं।
छठे राउंड में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह की बढ़त बरकरार है। इस राउंड तक इनेलो प्रत्याशी को 27334 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को 20710 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी पवन बैनीवाल को 11878 वोट मिले है। इस राउंड में अभय सिंह 6624 वोटाें से बढ़त बनाए हुए है। इस राउंड में तरक्कांवाली, नाथूसरी कलां, लुदेसर, दड़बा खुर्द व निर्बाण के बूथों की गिनती हुई है।
सातवें राउंड में भी अभय सिंह आगे चल रहे हैं। इस राउंड में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के मुकाबले 8180 वोट अधिक हासिल किए है। इस राउंड में अभय सिंह को 31838 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर गोबिंद कांडा को 23658 तथा तीसरे स्थान पर पवन बैनीवाल को 13092 वोट मिले हैं। इस राउंड में ढूकड़ा, उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, कुमथला, मम्मड़खेड़ा, मम्मड़ख़र्द के साथ ऐलनाबाद शहर की गणना शुरू हुई है।
Aluminium recycling profit margins Aluminium anodizing recycling Scrap metal reprocessing and recycling
Eco-conscious metal recycling Ferrous material material handling safety Iron metal waste
Ferrous material transportation and logistics, Iron scrap material recovery, Scrap metal inventory