सत्य खबर सफीदों, महाबीर मित्तल: उपमंडल के गांव सिंहपुरा के राजकीय माध्यमिक स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने शिरकत की। विजयपाल सिंह ने अपने हाथों से स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया। अपने संबोधन में विजयपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़-पौधों को भगवान का दर्जा दिया गया है। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं व कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं। हमें आने वाली पीढ़ी को भी पेड़-पौधों के साथ लगाव रखने की प्रेरणा देनी चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए समाज को जागरूक करना चाहिए। केवल पेड़-पौधे लगाने से ही काम नहीं चलता, उनकी देखरेख का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने हर बूथ पर कम से कम पांच पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य के तहत पूरे प्रदेश में लाखों पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि हमें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन सिलेंडर ना लेने पड़े इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण अभियान चलाना चाहिए। इस मौके पर मुख्याध्यापक शमशेर सिंह, मा. छबीलदास, मुकेश शर्मा, भीम सिंह, मामराज, अशोक कुमार, प्रमोद सिंह, सुशील शर्मा, सुमन देवी, इंद्रावती, कलावती, रवि थनई, रणबीर बिटानी व सोनू रजाना मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-
Aluminium scrap grading Domestic aluminium scrap market Scrap metal distribution