सत्यखबर,करनाल
ऑस्ट्रेलिया में करनाल के कलहेड़ी गांव निवासी विशाल जूड की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को लोगों ने शहर में रोष प्रदर्शन किया और बीजेपी सांसद संजय भाटिया से मुलाकात कर विशाल की रिहाई की मांग की। वहीं सांसद संजय भाटिया ने आश्वासन दिया कि विदेश मंत्रालय से बात की जाएगी और विशाल को रिहा करवाया जाएगा। इसके लिए किसी से भी मिलना पड़े, वो पीछे नहीं हटेंगे। विशाल देश का बेटा है और उसको रिहा करवाकर ही दम लिया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे विशाल के भाई रवि ने बताया कि विशाल जूड 2017 से ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रह रहा है। गत 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में कुछ लोगों द्वारा किसान आंदोलन को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। उसमें भारत देश के तिरंगे का अपमान किया गया और देश के विरोध में नारेबाजी की गई। जिसको विशाल ने सहन नहीं किया और उसने तिरंगे को उठाकर लहरा दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी व बारिश से मौसम हुआ सुहवना
आज विशाल की रिहाई को लेकर परिजनों व अन्य लोगों ने सांसद संजय भाटिया से मिलकर गुहार लगाई है कि विशाल को जल्द से जल्द रिहा कराया जाए। वहीं विशाल के पिता ने कहा कि उसने तिरंगे का अपमान नहीं होने दिया और तिरंगे को लहराया जिसके बाद उसको तथाकथित खालिस्तानियों ने ऑस्ट्रेलियन पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करवा दिया गया।
वहीं सांसद संजय भाटिया ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों की आवाज विदेश मंत्रालय तक पहुंचेगी और मुझे पूरी उम्मीद है कि इस पर संज्ञान लेते हुए विशाल को जल्द ही जेल से बाहर निकाला जाएगा। हर किसी के लिए उसके देश का राष्ट्रीय ध्वज सम्मान का प्रतीत होता है इसलिए विशाल ने भी अपने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं सहा। ऐसे युवक को जेल में नहीं सम्मान समारोह में होना चाहिए।
Scrap aluminium refurbishing Scrap aluminium trading Metal scrap collection