सत्य खबर, पानीपत
पानीपत में शनिवार को शुक्रवार की तुलना में कोहरा भी कम रहा और धूप भी निकली, लेकिन शीत लहर चलने से लोगों की कपकपी छूटती रही। सुबह दस बजे तक तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। जो दिन में बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। शनिवार को पानीपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स 227 रहा।
पानीपत वासियों ने शुक्रवार को सीजन का पहला कोहरा देखा था। उम्मीद थी कि शनिवार की सुबह भी कोहरे की चादर ओढ़कर आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को कम ही कोहरा दिखा। सुबह से ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालांकि सुबह के समय सूर्यदेव बादलों के साथ लुका-छिपी करते रहे। सुबह से ही शुरू हुई शीत लहरों ने अधिक सर्दी का अहसास कराया। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार सुबह 10 बजे तक तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। जबकि शनिवार रात के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होकर 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Aluminium extrusion scrap Aluminium recycling policies Metal reclamation operations