सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – एच.एस.एस.सी. के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना ने कहा कि राजस्थान, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश में कांगे्रस पार्टी की जीत कार्यकत्र्ताओं की मेहनत की बदौलत हुई है। तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की भारी जीत इस बात का साफ संकेत है कि भाजपा के तानाशाही शासन का अंत हो चुका है। कांग्रेस पार्टी की जीत गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ-साथ किसानों की जीत है।
भाजपा के तानाशाही शासन में जनता का हर वर्ग बुरी तरह से तंग था और चुनावों की बेसब्री से इंतजार कर रहा था। एच.एस.एस.सी. के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना झंझाड़ी में कार्यकत्र्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न मना रहे थे। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित बुटाना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब जनता ने भाजपा से मुंह मोड़ लिया है। भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी थी।
अब हरियाणा में भी चुनाव आते ही भाजपा का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो जाऐगा और भारी मतों से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। ललित बुटाना ने कहा कि चुनाव आते ही जनता ने वोट की चोट से बदला लेने का काम किया। राज्यों के चुनाव परिणाम साफ तौर पर दर्शाते हैं कि भाजपा जनता में अपना विश्वास खो चुकी है। जनता ने इन चुनावों में साफ तौर पर कांग्रेस पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी में अपना विश्वास व्यक्त किया है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाहर सिंह संधू, राजेंद्र बल्ला, जोगिंद्र चौहान, सतबीर झंझाड़ी, पंकज शर्मा तरावड़ी समेत कांग्रेस के कई नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
Aluminium scrap safety measures Aluminium scrap eco-consciousness Scrap metal trade negotiations
Metal recycling industry trends Ferrous metal industry associations Iron scrapyards
Ferrous metal reprocessing yard, Iron disposal yard, Scrap metal value evaluation