सत्यखबर चंडीगढ़ (अशोक छाबड़ा) – प्रवासियों की हो रही फजीहत के बाद हरियाणा में रह रहे कामगारों को रोकने तथा उनकी सुख सुविधाओं की चिंता अब भाजाप संगठन करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ करीब ढ़ाई घंटे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर उन्हें प्रवासी कामगारों को रोकने के अभियान में लगाने तथा उनके लिए ठहरने,खाने-पीने तथा सोने का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार अपने स्तर पर भी यह काम कर रही है। हरियाणा में करीब आठ लाख कामगार ऐसे हैं,जो अपने प्रदेशों को लौटना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार एक लाख 60 हजार से ज्यादा कामगार अपने प्रदेशों में पहुंच चुके हैं। अब जबकि 40 हजार फैक्ट्रियां और औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू करने की अनुमति दी जा चुकी है तो काफी श्रमिकों ने अपने प्रदेश लौटने का इरादा टाल दिया है। इसके बावजूद जो श्रमिक जाना चाहते हैं,सरकार उन्हें तमाम बंदोबस्त कर उनके प्रदेशों में भेजने को तैयार है। प्रदेश सरकार तभी इन श्रमिकों को उनके प्रदेशों में भेज सकती है,जब दूसरे प्रदेश की सरकारों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल जाए। बिना एनओसी के न तो रेलगाड़ी बुक होती है और न ही बसों का इंतजाम हो पाता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के साथ सभी जिला अध्यक्षों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने हर जिला अध्यक्ष और महामंत्री से उनके जिलों की स्थिति की जानकारी ली। इन जिलों में सक्रिय समाजसेवी संगठनों की भूमिका तथा जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में सभी जिला अध्यक्षों व महामंत्रियों से फीडबैक लिया गया। खासतौर से लाकडाउन के चौथे चरण में प्रवेश के बाद बरती जाने वाली सावधानी तथा संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों से कहा कि वे सड़कों पर निकलें तथा जहां भी कामगार जाते हुए दिखाई दें, उन्हें रोककर समझाएं।
उन्हें बताएं कि सरकार उनके हितों को लेकर चिंतित है। उन्हें पैदल कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सभी को रेलगाड़ी व बसों से भेजा जाएगा। तब तक उनका पूरा बंदोबस्त होगा। जिला अध्यक्ष व महामंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में आ रही दिक्कतों पर भी मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया,जिन पर उन्होंने उनके समाधान का भरोसा दिलाया है। भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष बराला व संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री पार्टी के विधायकों,सांसदों,मंत्रियों तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भी निरंतर संवाद कर रहे हैं।
Scrap aluminium collection center Scrap aluminium resource recovery Eco-friendly metal recovery
Scrap metal waste reduction Ferrous metal recycling Iron salvage depot
Ferrous material material flow analysis, Iron scrap reclaiming solutions, Scrap metal buyback