सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):-
नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में किसानोंं को खेती के आधुनिक तौर-तरीकों के बारे में जानकारी देने के लिए किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में एसकोर्ट कंपनी के आरबीएम राजीव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकारों द्वारा हरियाणवी नृत्व व रागनी प्रस्तुत क रके समाज में फैली कुरीतियों पर कटाक्ष किया गया। विद्या रानी दनौदा ने किसानों को आधुनिक खेती के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के दौर में लोग अधिक पैदावार के लिए अधिक दवाईयों का प्रयोग खेतों में कर रहे हैं, जो कि हानिकारक है। उन्होंने कहा कि किसानों के पास ऐसे बहुत से साधन है, जिनका उपयोग करके वे अपनी खेती को बेहतर बना की सकते हैं, साथ ही अपने परिवेश का भी सुधार कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को गोबर व के चूएं द्वारा तैयार की गई खाद का प्रयोग अपने खेतों करने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रवीण दनौदा, विनोद मंगला, सत्यवान सुरबरा, नरेश, साधू शर्मा, एबीएम गौरव वर्मा, रजत मौजूद रहे।
Aluminium recovery technology Aluminium recycling industry expertise Metal evaluation services