सत्यखबर,जींद
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 6 महीने से भी अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन के बीच हरियाणा में सत्तापक्ष व किसानों के बीच कई बार टकराव की स्थित उत्पन्न हो चुकी है। जबकि अब किसानों ने शांति पूर्वक प्रदर्शन करने का निर्णय ले लिया है। शनिवार हरियाणा के बीजेपी सांसदों व विधायकों के लिए भारी रहा। जगह-जगह सताधारी नेताओं के आवासों का किसानों द्वारा घेराव किया गया।
ये भी पढ़े… राकेश टिकैत ने कहा- किसान आंदोलन की जीत होगी, क्योंकि ये वैचारिक क्रांति है..
जिसके चलते शनिवार को जींद के किसानों ने सम्पूर्ण क्रांति दिवस का आयोजन किया। जिसके तहत हिसार से बीजेपी सांसद बृजेन्द्र सिंह के घर के बाहर किसानों ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई। किसानों ने जीन्द के डूमरखां कलां गांव स्थित सांसद बृजेन्द्र सिंह के आवास के बाहर किसानों ने खेती कानूनों की प्रतियां जलाई तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। बता दें कि हिसार बीजेपी सांसद बृजेन्द्र सिंह का जीन्द जिला का डूमरखां कलां पैतृक गांव है। सांसद के पिता बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह हैं।
इसके अलावा पंचकूला में भी किसानों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के आवास का घेराव किया। यहां पर महिलाओं ने प्रोटेस्ट की अगुवाई की। यही नहीं प्रदर्शनकारी किसानों में बराबर की संख्या में महिलाये पहुंची थी। पंचकूला से विधायक व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के आवास के घेराव कर प्रदर्शनकारी किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां जलाई गई।
वहीं स्पीकर के आवास का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी किसानों को सेक्टर 1 में पुलिस बल ने प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को रोका। जिससे आक्रोशित किसानों ने रोड जाम कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रोड जाम किए जाने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को आगे जाने दिया।
वहीं पानीपत से भी इस संबंध में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सांसद संजय भाटिया के निवास पर प्रदर्शन के दौरान किसानों व पुलिस में टकराव हो गया। दरअसल किसान सांसद संजय भाटिया तथा विधायक प्रमोद विज के आवास के बाहर गेट पर प्रदर्शन कर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाना चाहते थे जबकि पुलिस उन्हें सडक़ पर रोकना चाहती थी। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारी किसानों में कुछ पल के लिए धक्का मुक्की हुई। बाद में पुलिस के समझाने पर किसान मान गए तथा सडक़ ही बैठकर प्रदर्शन किया और तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई।
इसके अलावा सिरसा में भी किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर सांसद सुनीता दुग्गल के आवास के आगे कृषि कानून की प्रतियां जलाईं। इससे पहले किसान सुबह 11 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में इक_ा हुए। किसानों ने पैदल ही हुडा सेक्टर स्थित सांसद के आवास की ओर मार्च किया। वहीं सांसद की आवास की सुरक्षा के लिए मौके पर डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। किसानों ने पहले सुरक्षा चक्र पर आकर आगे जाने के लिए डीएसपी से गुहार लगाई। किसानों के अनुरोध पर दूसरे बैरिकेड पर किसानों को आने दिया गया। इसके बाद किसानों ने दूसरे के पास जाकर तीन कृषि कानून के विरोध में प्रतिया जलाकर सांसद और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के दूसरे गुट ने किसान चौक पर तीन कृषि कानून के विरोध में बिल की कॉपियां जलाई।
Aluminum can collection Aluminium scrap catalyst processing Metal recycling and redistribution
Aluminium scrap mechanical treatments Scrap aluminum handling Metal scrap reclamation facility