हरियाणा

किसी भी गठबंधन भाजपा पर नहीं कोई असर – परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार

सत्यखबर, सोनीपत (संजीव कौशिक) – आज किसी भी पार्टी का गठबंधन होता है या नहीं इसका भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ता। ये कहना है हरियाणा के कारागार एवं परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार का। जोकि आज सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के पश्चात् पत्रकारवार्ता को सम्भोदित कर रहे थे।

Panipat News: पानीपत में लगेगा हनुमंत कृपा का महासंगम! बागेश्वर धाम सरकार करेंगे दिव्य कथा का उद्घाटन
Panipat News: पानीपत में लगेगा हनुमंत कृपा का महासंगम! बागेश्वर धाम सरकार करेंगे दिव्य कथा का उद्घाटन

हरियाणा के कारागार एवं परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज कांग्रेस मुद्देहीन पार्टी है। आज कांग्रेस उलटे सीधे बयानबाजी करके अपने मन में लड्डू फोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का संगठन बहुत मजबूत संगठन है। इसके लिए रैली करके दिखावा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। भाजपा संगठन मजबूती पर ज्यादा बल देती है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम पर है कि आज किसी का गठबंधन होता है या नहीं इसका कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि कोई दौड़ में है तो वो दूसरे और तीसरे नंबर पर आने के लिए है पहले नंबर पर भाजपा ही रहेगी।

Jhajjar: टॉप बैंड नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन  
Jhajjar: टॉप बैंड नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन  

Back to top button