हरियाणा

कुरुक्षेत्र में जजपा ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के आवास का किया घेराव

सत्यखबर कुरुक्षेत्र (ब्यूरो रिपोर्ट) – हरियाणा प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराधों में बढ़ोत्तरी, बिजली व पानी की समस्या तथा किसानों की हो रही दुर्दशा आदि अनेक समस्याओं को लेकर आज जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के निवास का घेराव करने शाहाबाद उनके आवास पर पहुंचे।

हजारों कार्यकर्ताओं ने कृष्ण बेदी के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई जजपा के युवा प्रदेश प्रभारी सुमित राणा, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान, जिला अध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मायाराम, युवा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविन्द्र खैहरा तथा महिला नेत्री संतोष दहिया ने की।

जजपा कार्यकर्ता इस घेराव प्रदर्शन के चलते प्रात: से ही शाहाबाद पार्टी कार्यालय में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के निवास स्थान शाहाबाद की ओर रुख किया। राज्यमंत्री के निवास तक पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस से भिड़ंत के बाद जजपा कार्यकर्ता कृष्ण बेदी के निवास पर पहुंचे और नारेबाजी की। परन्तु कृष्ण बेदी अपने निवास पर मौजूद न होने के चलते जजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम शाहाबाद के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

Amitabh Bachchan Post: चुप्पी के बाद बोले शहंशाह – अमिताभ ने ऑपरेशन सिंदूर और सेना को दी सलामी
Amitabh Bachchan Post: चुप्पी के बाद बोले शहंशाह – अमिताभ ने ऑपरेशन सिंदूर और सेना को दी सलामी

जजपा के युवा प्रदेश प्रभारी सुमित राणा व युवा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान ने कहा कि आज हरियाणा अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। सरकार और प्रशासन के ढीले रवैये और काम नहीं करने की नियत के कारण प्रदेश का आम जन मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है।

जनता की इन्हीं समस्याओं और मांगों को लेकर आज कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री के आवास पर घेराव किया। हैरत की बात ये है कि घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा जजपा द्वारा चार दिन पहले तय की गई थी। बकायदा मीडिया में भी आज के इस घेराव प्रदर्शन की सूचना दी गई थी। शायद यही वजह रही कि जजपा कार्यकर्ताओं के जोश और जज्बे से डरकर राज्य मंत्री उनका सामना करने की बजाए चंडीगढ़ निकल लिए। मंत्री महोदय ये भलीभांति जानते हैं कि उनके पास जन समस्याओं पर सही जवाब नहीं है। वे केवल मोदी के नाम की माला जपकर प्रदेश में विकास और रोजगार के नाम पर फिर से सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं। जबकि हकीकत में स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार गौ गीता, स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को चलाकर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाकर अपना उल्लू सीधा करने में लगी हुई है। हालात ये हैं कि आज प्रदेश में आए दिन सरेआम अपराधिक घटनाएं घट रही हैं, बेरोजगारों को भले ही सरकार पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां देने के दावे कर रही है, परन्तु निजी क्षेत्र में हरियाणा के बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

Rao Narbir: पर्यावरण संतुलन के लिए पंचाय़ती जमीन पर अमृत सरोवर के तहत नीम,बड़ व पीपल की त्रिवेणी लगेंगी
Rao Narbir: पर्यावरण संतुलन के लिए पंचाय़ती जमीन पर अमृत सरोवर के तहत नीम,बड़ व पीपल की त्रिवेणी लगेंगी

जजपा नेता कुलदीप मुलतानी, माया राम चन्द्रभानपुरा, डॉ. जसविन्द्र खैहरा, डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास के किए जा रहे दावों की पिछले 4 दिनों से चल रही बरसात ने पोल खोल कर रख दी है। केवल कुरुक्षेत्र जिला में ही जहां 1100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की बदौलत जिले की दशा और दिशा बदलने के दावे किए गए, वहीं बरसात ने इन तमाम दावों की पोल खोल दी है। जिले के कई क्षेत्र बरसात के पाने में डूब गए हैं। जिला प्रशासन और नेताओं द्वारा हर वर्ष होने वाली ऐसी बरसात के बावजूद भी कोई इंतजाम न किए गए और अब बरसात में डूबे लोगों को प्रशासन से ज्यादा सामाजिक संस्थाएं राहत पहुंचाने में लगी हैं।

इस अवसर पर कुलदीप जखवाला, जोगध्यान लाडवा, जगबीर मोहड़ी, होशियार सिंह, सुनील राणा, दिलबाग गोराया, धीरज नैन, हरबख्श कठवा, हर्ष शर्मा, राहुल कौशिक, संदीप पंजेटा, अमित शर्मा, राहुल कंसल, संदीप अजराना, सतीश मदादो, वेद मित्र, रणबीर जागलान, जीत सिंह शेर, मांगे राम, जगमाल गोलपुरा, धर्मेन्द्र नैन, ओमप्रकाश, योगेश राणा, अमन बड़तोली, दीपक चिब्बा, जैकी खरींडवा, सतपाल कुरड़ी, राजपाल चिब्बा, राजू त्यौड़ा, डॉ. ईश्वर, धर्मपाल बाजीगर, धर्मेन्द्र नैन, रणजीत नैन, अनवार खान, रामकिशन ज्योतिसर, डॉ. शेर सिंह डांडा, धम्मू किरमच व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button