सत्य खबर
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में पिछले साल प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन महज दस दिनों बाद ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया, जिसके बाद महिला अपने मायके आकर रहने लगी। इस दौरान एक बार पंचायत में समझौता भी हुआ, लेकिन इसके बाद भी विवाद रूकने की बजाए बढ़ता हा चला गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसके मौसा को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर रवि कुमार, साहब सिंह व संतोष देवी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी से पीड़ित महिला का नाम कविता है, वह कुरुक्षेत्र के रहने वाले है। पीड़ित महिला ने अपने पति रवि कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे दो साल पहले प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद शादी कर ली। हांलाकि कविता के स्वजन इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन महिला ने उनको राजी कर लिया। इसके बाद 30 अगस्त 2020 को उसकी शादी रवि कुमार के साथ सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में हुई।
बताया जा रहा है कि शादी में महिला के स्वजनों ने ढाई लाख के जेवरात सहित अन्य सामान दिया था। लेकिन शादी के महज दस दिनों के बाद ही कविता को दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताडि़त करने लगे। दहेज की मांग करने लगे और पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर वह अपने मायके आ गई। इसी बीच शाहाबाद में करीब चार माह पहले दोनों पक्षों में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी।
यह भी पढें:- पुलिस को चकमा देकर भागी 10 बांग्लादेशी लड़कियां, सभी जिस्मफरोशी के धंधे में थी शामिल जांच में जुटी
जिसके बाद रवि ने आश्वासन दिया कि वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करेगा और कोई भी उसे प्रताडि़त नहीं करेगा। इसी आश्वासन पर वह ससुराल चली गई, जबकि उनका व्यवहार नहीं बदला। इसके बाद वह 23 मई 2021 को महिला के स्जवन उसी पंचायत के माध्यम से कविता को मायके ले आए। तब से कविता अपने मायके में ही रह रही है। कविता ने आरोप लगाया कि रवि कुमार व उसके परिवार ने उसके परिवार सहित उसके मौसा रमेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी है। इसी को लेकर 25 जून को एसपी को शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
Safety measures for working with aluminum scrap Scrap aluminium repurposing techniques Metal reclaiming process
End-of-life metal recovery Ferrous material recyclability assessment Iron scrap logistics
Ferrous recycling waste stream analysis, Iron waste reprocessing facility, Metal recovery solutions center