सत्य खबर जाखल – जाखल जंक्शन उत्तर भारत व हरियाणा पंजाब सीमा का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां पर से दिन- रात ट्रेनों की आवाजाही रहती है। और जाखल जंक्शन पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, कन्याकुमारी अमृतसर, फिरोजपुर जम्मू आदि के लिए हजारों यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए ट्रेन पकड़ते हैं।
जिसने जाखल स्टेशन यात्रियों के लिए ट्रैन बदलने में भी बहुत सहायक है। क्योंकि जाखल जंक्शन से चार तरफ के रूट की की ट्रेनें निकलती है। परंतु स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल थाना व जी.आर.पी थाना में महिलाओं की सुरक्षा अथवा महिला संबंधी किसी भी जांच आदि के लिए एक भी महिला सिपाही की नियुक्ति नहीं है।
—जिसके कारण जी.आर.पी थाना,वं रेलवे सुरक्षा बल थाना के सिपाहीयों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लेकिन महिलाओं की सुरक्षा भी रेलवे प्रशासन के द्वारा राम भरोसे ही छोड़ दी गई है।
हालांकि भारत सरकार महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी दावे करती है। परंतु धरातल पर सुरक्षा के मामले में जाखल जंक्शन पर यह सब शून्य नजर आता है। जिसे रेलवे प्रशासन की घोर अनदेखी कहा जा सकता है। क्योंकि रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाने में महिला आरक्षक नहीं होने से महिलाओं को अनापेक्षित स्थिति का सामना करना पड़ता है। वही जाखल जंक्शन के राजकीय रेलवे पुलिस थाना में भी यही हालात है अभी तक कोई भी महिला सिपाही कार्यरत नहीं हो सकी है जिससे महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुख्ता प्रबंध किए जा सके।
—-जंक्शन को लाखों की कमाई,,
जाखल जंक्शन पर दिन-रात यात्रियों के आने जाने पर रेलवे बुकिंग को लाखों रुपए की कमाई होती है परंतु सुरक्षा में एक भी महिला सिपाही ना होना रेलवे प्रशासन की घोर अनदेखी को दर्शाता है जिसके कारण महिला यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
—-क्या बोली संस्थाएं
जन चेतना मंच के बीपी आदिवाल, जरनेल सिंह सरोये, रेलवे वेण्डर वैल्फेयर सोसायटी जोनी, रिकुं,व हयूमन राइट काउंसिल से डॉक्टर राजेश शर्मा, आढ़त एसोसिएसन उप प्रधान सुरेश गर्ग जाखल मंडी से प्रमुख समाजसेवी सुरेश बंसल
महिला मंडल सुमन, नीलम रानी व अन्य लोगों कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर महिला सिपाही का ना होना रेलवे प्रशासन की घोर अनदेखी है। इसलिए हम रेलवे प्रशासन से जाखल जंक्शन पर महिला कांस्टेबल के नियुक्ति करने की मांग करते हैं।
–क्या बोले मुख्य टिकट कलेक्टर
जाखल स्टेशन के मुख्य टिकट कलेक्टर व अन्य कर्मचारीयो ने कहा कि कई बार महिला टिकट हेतु जांच संबंधी विषय में यात्रियों से कई प्रकार की वाद विवाद होने पर रेलवे सुरक्षा बल में महिला कांस्टेबल ने होने के कारण बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिसके चलते महिला सुरक्षा के लिए महिला सिपाही का होना अति आवश्यक है।
_____क्या बोले रेलवे सुरक्षा के थाना प्रभारी
जाखल सुरक्षा बल के अधिकारी हरिकेश ने कहा हमारे थाना में कोई भी महिला सिपाही नही होने से महिला सुरक्षा व चैकिंग अभियानो में भारी परेशानी होती है।
——क्या कहते जी.आर.पी पुलिस प्रभारी,
रेलवे राजकीय पुलिस थाना इंचार्ज धर्मपाल ने कहा कि विभाग ने एक महिला सिपाही की नियुक्ति के आदेश ताे हो चुके है। बस जल्द ही थाना मे उनकी तैनाती हो जायेगी
Recycling aluminium sustainability Scrap aluminium business opportunities Scrap metal handling equipment