सत्य खबर
देशभर में कोरोना वायरस का कहर बरपा हुआ है। 24 घंटे में कोरोना के लगभग तीन लाख नए मामले सामने आ चुके है, 2000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में अचानक कोरोना के मामले बढ़ने का कारण डबल म्यूटेंट बताया जा रहा है। इसी बीच नए म्यूटेशन होने की बात सामने आई हैं, जो कि ट्रिपल म्यूटेशन है।
नए वेरिएंट में तीन अलग अलग कोविड स्ट्रेस मिले है, जिसे ट्रिपल म्यूटेशन कहा जाता है। जो कि बेहद खतरनाक है। महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के राज्यों में ट्रिपल म्यूटेंट के मामले सामने आए हैं। वैज्ञानिको का मानना है कि नए कोरोना वेरिएंट की वजह से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ समय पहले तक डबल म्यूटेशन सामने आया था, जो कि दो स्ट्रेन से बनकर तैयार हुआ था।
इसके बाद अब ट्रिपल म्यूटेशन सामने आया है। वैज्ञानिको का मानना है कि म्यूटेशन ना केवल भारत बल्कि दुनिया भर में संक्रमण फैला रहा है। ट्रिपल म्यूटेशन डबल म्यूटेशन से अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने नए वेरिएंट डबल म्यूटेंट की जानकारी कुछ महीने पहले दी थी। डबल वेरिएंट में दो तरह के म्यूटेंट है जो कि वायरस का वो रुप है जिसके जीनोम में दो बार बदलाव हो चुका है।
यह भी पढें:- मास्क नहीं लगाने के कारण कटा दुल्हन का चालान जानिए कहां
ऐसे में वायरस खुद को लंबे समय तक प्रभावी रखने के लिए जेनेटिक संरचना में बदलाव लाते है ताकि उन्हें खत्म ना किया जा सके। डबल म्यूटेशन बेहद खतरनाक माना जा रहा है। अब ट्रिपल म्यूटेंट की बात सामने आ रही है, जो कि काफी घातक साबित हो सकता है।
Aluminium scrap recycling efficiency Aluminium scrap reuse options Metal waste transportation