सत्यखबर, हिसार
बता दे की सोनाली फौगाट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भाजपा के काजला मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा के मारपीट के आरोपों की खबर अखबार में सुर्खियों पर थी। वीरवार को मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह और सोनाली फौगाट प्रकरण में फाइनल बहस हुई। सुल्तान सिंह के वकील महेंद्र सिंह नैन व योगेश सिहाग ने सबसे पहले सीडी पर बहस की। इसके बाद कोर्ट में जज के सामने सोनाली फौगाट द्वारा मंडल अध्यक्ष को पीटे जाने का मुद्दा उठाया।
मगर सोनाली के वकील दलीप जाखड़ ने कहा कि सोनाली पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। इस मामले में न मेडिकल हुआ और न ही पुलिस में कोई शिकायत। इसका इस केस से कोई संबंध नहीं है। दोनों पक्षों में काफी देर तक जिरह चली। इसके बाद कोर्ट ने सोनाली फौगाट पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस केस की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। इसमें कोर्ट सोनाली फौगाट पर फैसला सुनाएगी।
ज्ञात हो कि 5 जून को बालसमंद में सोनाली ने मंडी सचिव सुल्तान को चप्पल और थप्पड़ों से पीटा था। इस मामले में सोनाली के साथ मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा भी आरोपित हैं। अब सुभाष शर्मा ने सचिव की तरह ही सोनाली पर मारपीट के आरोप जड़े हैं।
Scrap aluminium trade Aluminum recycling solutions Metal waste handling