हरियाणा

गांप रहराना मे आपकी संगीनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सत्यखबर पलवल (मुकेश बघेल) – आज गांव रहराना मे पुलिस विभाग के द्वारा एम.एस.सी. इंडिया प्राईवेट लिमिटेड एण्ड डिवनीटी सर्विस गुरूग्राम के सहयोग से आपकी संगीनी कार्यक्रम का आयोंजन किया गया।

Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या
Haryana Crime: हरियाणा में घरेलू कलह बना खूनी खेल, पत्नी और आठ महीने के बेटे की हत्या

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि आज गांव रहराना मे आयोजित इस कार्यक्रम मे ए.एस.आई टेकचन्द थाना कैम्प पलवल, महिला थाना से महिला प्रधान सिपाही रचना व पुश्पा व उनकी टीम (दुर्गा शक्ति टीम), डिवनीटी सविर्स के कलाकार, पुलिस कर्मचारियो व गांव की सैकडो महिलाओ व बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों व महिलाओ को महिला सस्कतीकरण, महिलाओ व बच्चो को छेडछाड के अपराधो व महिलाओ व बच्चों के अधिकारो के बारे मे जागरूक किया गया। उसके बाद एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। आपतिजनक स्थिती से निपटने के लिये आत्म रक्षा की ट्रेनिंग दी गई।

Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना
Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना

टीम लीडर कविता सारंन ने बतलाया कि इस कार्यक्रम के अच्छे परिणाम निकलकर आ रहे है। महिलाएं अपने अधिकारो के प्रति जागरूक हो रही है। उन्होने कहा कि महिलाए अपने आपको अकेला ना समझे। उनके उपर हो रहे अत्याचारो के बारे मे शिकायत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन उनके साथ है। महिलाओ की सुरक्षा के लियें 1091 हैल्पलाईन है। जिस पर महिलाओ के द्वारा ही उनकी शिकायत को सुना जाता है और तुरन्त कार्यवाही की जाती है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। महिला प्रधान सिपाही पुष्पा ने महिलाओ को दुर्गा शक्ति एप के बारे मे जानकारी दी।

Back to top button