सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
29वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 28-29 दिसंबर को हिसार के महावीर स्टेडियम में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में किया गया था। जिसमें विभिन्न जिलों के 65 वर्ष से अधिक आयु के मास्टर्स खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में गांव खरडवाल एवं हाल आबाद सुभाष नगर वासी भूतपूर्व कमांडो सूबेदार बीरबल सिंह नैन ने भाग लिया था। बीरबल सिंह नैन ने 100 मी. दौड़ में भाग लेते हुए कांस्य पदक जीता, वहीं 400 मी. दौड़ में भी कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त हाई जंप में द्वितीय स्थान पर रहकर रजत पदक जीता। बीरबल सिंह नैन ने प्रतियोगिता में 3 पदक जीतकर नरवाना क्षेत्र का नाम रोशन किया। बीरबल सिंह नैन ने बताया कि इससे पहले भी वे 15 पदक जीतकर जींद जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
Aluminium scrap repurification Aluminium reprocessing technologies Scrap metal reuse
Aluminum recycling facility Scrap aluminium supply management Metal scrap baling