ताजा समाचार

गुरुग्राम पटौदी के MLA सत्यप्रकाश जरावता ने साथियों के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को दी बधाई

 

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

Punjab News: रात के सन्नाटे में गूंजे धमाके जलंधर गांव में दहशत का माहौल! क्या जालंधर अब सुरक्षित नहीं?
Punjab News: रात के सन्नाटे में गूंजे धमाके जलंधर गांव में दहशत का माहौल! क्या जालंधर अब सुरक्षित नहीं?

हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद अब मोदी सरकार 3.0 में केंद्र में आवासन और शहरी विकास मंत्री व ऊर्जा मंत्री बनाए गए मनोहर लाल को पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने शुभकामनाएं दीं।
श्री खट्टर 9 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ हरियाणा पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश सह-संयोजक सरपंच सुंदर लाल यादव, एनआरआई सेल हरियाणा के प्रदेश सह-संयोजक संजय यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश चौहान, समाजसेवी नरेश यादव भी मौजूद रहे।
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को विधायक सत्यप्रकाश जरावता व साथियों ने बुके देकर व मिठाई खिलाकर नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक जरावता ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा को विकास के पथ पर उन्होंने गतिमान किया, ऐसे ही अब देश में भी अपनी श्रेष्ठता से अपने मंत्रालयों के माध्यम से विकास को बढ़ावा देंगे। उनसे अब हरियाणा ही नहीं पूरे देश को उम्मीदें हैं। उनकी काम करने की क्षमता और शैली अपने आप में महत्वपूर्ण है। ना रुकने, ना थकने वाले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की ऊर्जा का अब ऊर्जा मंत्रालय, आवासन और शहरी विकास मंत्रालय में सदुपयोग होगा। सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल करके उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का मान और सम्मान बढ़ाया है।
केंद्रीय मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि हरियाणा में उनके कार्यकाल को सदा याद किया जाएगा। भय, भ्रष्टाचार से हरियाणा को उन्होंने काफी हद तक मुक्त किया। हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा देकर प्रदेश में भाईचारा मजबूत किया। उनका सबसे बड़ा समर्पण अपने पुश्तैनी घर को गांव में महत्वपूर्ण कार्य के लिए दान दे देना, अपने हिस्से की खेती की जमीन को पंचनद स्मारक ट्रस्ट को दान दे देना रहा। एक संत की तरह से उन्होंने मुख्यमंत्री काल को निभाया। अपने सरकार आवास को भी उन्होंने संत कबीर कुटीर नाम देकर समाज को बड़ा संदेश देने का काम किया।

Punjab News: बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका रेड अलर्ट में बदला शहर! गांवों में छाया डर का माहौल
Punjab News: बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका रेड अलर्ट में बदला शहर! गांवों में छाया डर का माहौल

Back to top button