सत्य खबर, नई दिल्ली
चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू किया है। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले में वृद्धि के बाद चीन ने 90 लाख की आबादी वाले चांगचुन शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया है।
आदेश के तहत कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए लोगों को घर पर रहना होगा। इस दौरान तीन दौर की सामूहिक टेस्टिंग की जाएगी जबकि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी व्यापार बंद रहेंगे। परिवहन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।
*प्रचंड जीत के बाद दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, सीएम केजरीवाल के छुए पैर*
चीन ने शुकवार को देश भर में कोरोना वायरस के 397 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से 98 मामले अकेले जिलिन प्रांत के चांगचुन शहर के आसपास हैं। शहर के अंदर हालांकि अभी केवल दो ही मामले मिले हैं लेकिन अधिकारियों ने बंद करने का आदेश दिया हैय़ चीन के सख्त नियमों के तहत किसी भी समुदाय में दो या अधिक केस मिलने पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते हुए लॉक डाउन लगा दिया जाता है। इसके साथ ही जिलिन के पास में उसी नाम वाले एक और शहर में 93 केस दर्ज किए गए हैं। जहां अधिकारियों ने पहले ही शहर में आंशिक तालाबंदी का आदेश दिया है। साथ ही दूसरे शहर में आने-जाने वाले परिवहन को भी काट दिया गया है।
Aluminium waste audit Aluminium scrap barge transportation Scrap metal handling