सत्यखबर, नई दिल्ली
दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जहां सिंघु बॉर्डर से किसानों को लेकर बस रवाना हो गई है, वहीं कुछ किसान जंतर मंतर पर सीधे पहुंच गए हैं। जंतर-मंतर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता युद्धवीर सिंह ने कहा है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला पुलिस का नहीं बल्कि किसानों का था।
किसान हमेशा से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे। किसानों ने कभी अपनी तरफ से पुलिस से टकराव के आसार नहीं बनने दिए। हरियाणा पुलिस ही सरकार के ईशारे पर किसानों को अपना निशाना बना रही है।
वहीं किसान नेता योगेंद्र यादव भी किसान संसद में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन एतिहासिक है कि वह आज किसान संसद में जा रहे हैं और किसानों ने पहली बार व्हिप जारी किया है। उल्लेखनीय है कि आज यानी 22 जुलाई से 9 अगस्त तक रोजाना 200 किसानों को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है।
ये भी पढ़ें… दुल्हन की तरह सजेगी हरियाणा विधानसभा, सदन से लेकर MLA हॉस्टल तक का होगा कायाकल्प
इसी कड़ी में आज शुरूआत में 200 किसान जंतर मंतर पर पहुंच रहे हैं। किसान यहां पर अपनी किसान संसद आयोजित करेंगे। वहीं दिल्ली पुलिस व सुरक्षा बलों की 5 टुकडिय़ा यहां पर सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं।
Aluminium recycling center Aluminum recycling innovation Metal scrap shredding