सत्य खबर, कुरुक्षेत्र
तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने आज मंगलवार को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी पर हमला कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंची। इसके बाद से शाहाबाद में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बता दें कि शाहाबाद भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का गृह क्षेत्र भी है।जानकारी के अनुसार किसान शाहाबाद में जजपा विधायक रामकरण काला के आवास पर धरने पर बैठे थे। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी शाहाबाद के माजरी मोहल्ला में भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत के घर पर चाय पी रहे थे। जिसका पता चलने पर किसानों ने विधायक के आवास से उठकर सांसद का घेराव कर लिया। सांसद ने गाड़ी से निकलने का प्रयास किया तो किसानों ने गाड़ी को घेर लिया। इसी बीच किसी ने पत्थर या दूसरी चीज मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। सांसद इसके बाद निकल गए।
यह भी पढ़े :- लड़की को परेशान करने का आरोप लगा बदमाशों ने बैंक मैनेजर का अपहरण कर मंगाए 7 लाख रुपये
किसानों ने कहा कि भाकियू तीनों कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रही है। गुरनाम सिंह चढूनी का गृह क्षेत्र शाहाबाद है। यहां पर किसान आंदोलन का केंद्र रहता है। किसान पिछले कई दिनों से विधायक रामकरण काला के आवास पर धरना दे रहे हैं। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहले भी कई बार भाजपा-जजपा नेताओं को लोगों के रोष को देखते हुए कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रहने की बात कह चुके हैं। बावजूद इसके नेता कार्यक्रम कर रहे हैं।
Scrap aluminium quality control Aluminium scrap processing facilities Metal waste repurposing and recycling