हरियाणा

जननायक जनता पार्टी के संगठन में विस्तार, जेजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त किए 18 नए सचिव

सत्यखबर चंडीगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट) – जननायक नायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद नई नियुक्तियों की सूची जारी की है।

जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी में 18 नए सचिवों को नियुक्त किया हैं। इनमें लोकसभा 2019 के चुनाव में सिरसा से प्रत्याशी रहे निर्मल सिंह मलड़ी को सचिव बनाया गया है।

वहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में अम्बाला निवासी सरदार रविंद्र डेजी, कुरुक्षेत्र निवासी चंद्र प्रकाश सैनी, जींद निवासी विनोद सिंगला, यमुनानगर निवासी पूर्व हलका प्रधान राजकुमार बुबका, पलवल निवासी भूदेव शर्मा को सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

इसी क्रम में रेवाड़ी निवासी जग फूल यादव, भिवानी निवासी कृष्ण वजीणा, पानीपत निवासी मनोज जौरासी, सिरसा निवासी सुरेंद्र बेनीवाल, बहादुरगढ़ निवासी नरेश जून, हिसार निवासी सतपाल पालु को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा जजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में भिवानी निवासी वीरेंद्र बापोड़ा, सोनीपत निवासी अनिल भारद्वाज, पानीपत निवासी पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र कालखा, नारनौल निवासी राज कुमार मेहता, फरीदाबाद निवासी ब्रिज मोहन भड़ाना और बेगराज नागर भी सचिव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button