सत्य खबर
मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज यदि आपको किसी आर्थिक सहायता की जरूरत होगी, तो दोस्त व रिश्तेदार मदद के लिए आगे आएंगे। हालांकि आज आपकी किसी अपने से अनबन की स्थिति भी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने जीवनसाथी के लिए समय निकाल कामयाब रहेंगे।
वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने का समाचार सुनने को मिलेगा, जिसमे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। यदि आप कोई व्यवसाय करते हैं, तो उसमें आज आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा।आज दूसरों के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलना होगा, तो आपको आत्म संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में भी आजाद टीम के जरिए किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजना बनाने में व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि :– आज का दिन आपके पास खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज का दिन आपको व्यापार में आने वाली लाभ की योजनाएं पर ध्यान देने का होगा, बिना जांचे परखे किसी भी दस्तावेज पर हां कहने से बचें।
सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य में जीवन साथी के सहयोग की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको उपहार व मान सम्मान मिलता दिख रहा है। किसी वाद विवाद या बहसबाजी मे आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आपका दिन सुखमय रहेगा। भाई बहन आज आपको अपना सुख-दुख बताएंगे, जिससे आप आपनी समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे।
कन्या राशि :– आज के दिन आपकी उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां निभाने का दायित्व आ सकता है। आप परेशान होने की वजह उन्हें निपटाने की शुरुआत करें, जिससे सायंकाल तक आप सारी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे और आपके हुनर की तारीफ भी होगी।
तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप कर्जा मुक्त हो पाएंगे, लेकिन आज आप जरूरी सामान खरीदने के लिए धन भी व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर संकट मंडरा सकता है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
वृश्चिक राशि :-आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं, तो वह आज आपको अत्यंत लाभ देगा। आज किसी से पैसे का लेनदेन करना पड़े, तो सोच समझकर करें। आज आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है।
धनु राशि :– आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिनके लिए आपको अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आज आप घरेलू वस्तुओं की खरीदारी में कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज किसी से संबंध स्थापित करने हैं, तो उसके पहले एक बार विचार अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी तरह के विरोध से बच सके।
मकर राशि :– आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। उससे आप की कार्य क्षमता बढ़ी हुई रहेगी, इसके चलते आप अपने कार्यस्थल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आज आप अपने दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की उम्मीद है।
कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दोपहर तक व्यापार में छुटपुट लाभ देने की भरपूर संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपके व्यापार की बात करें, तो आज आपको एक नई तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आज आप व्यापार के लिए अपने कुछ लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल हो सकते हैं।
मीन राशि :– आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी की कोई परवाह ही नहीं करेंगे, इसलिए आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आजाद आपको लाभ हो सकता है।
यह भी पढें:- दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सोमवार से मेट्रो सेवा भी बंद
यह भी पढें:- दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सोमवार से मेट्रो सेवा भी बंद
Scrap aluminium material inspection Aluminium scrap identification Scrap metal market analysis