राजकुमार गोयल व पुष्पा देवी ने मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत
सैकडों महिलाएं और बच्चे रहे उपस्थित, खुब उठाया लुफ्त
हिन्दु धर्म में व्रत और त्यौहारों का बड़ा महत्व : पुष्पा देवी
सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विंग द्वारा अग्रवाल धर्मशाला अर्बन स्टेट में तीज का त्यौहार बडी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जीन्द विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गोयल व उनकी भाभी प्रमुख समाज सेविका पुष्पा देवी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस महोत्सव में सैकड़ों महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इन सबने महोत्सव का खुब आनंद उठाया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत गाकर, डांस कर एक दुसरे का खुब मनोरंजन किया। समारोह में कैट वॉक का आयोजन भी किया गया जो आकर्षण का केन्द्र रहा। महोत्सव में झूला प्रतियोगिता, तम्बोला प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन भी किया गया। विजेता प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि राजकुमार गोयल व पुष्पा देवी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल, सावर गर्ग, रानी अग्रवाल, कुसम, डेजी जैन, रेणु गर्ग, कोकिला जिंदल, बबीता गोयल, रीया मितल, मंजु सिंगला, दिप्ती, सन्तोष, कौशल राज, सरोज गर्ग, रूची गुप्ता, राजबाला, रेणु तायल, सुमन, नीलम, रेखा, सोनू जैन, सुशील सिंगला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- रक्षाबंधन पर महिलाओं को मनोहर सौगात, इन बच्चों को भी मिला गिफ्ट
इस अवसर पर अपने संबोधन मे मुख्य अतिथि राजकुमार गोयल ने कहा कि तीज का यह त्यौहार पुराने समय से चला आ रहा है। कहा जाता है कि इस दिन मां पार्वती ने भगवान शिव के साथ पुनर्मिलन किया था। उसके बाद से यह दिन तीज के त्यौहार के नाम से मनाया जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती है। इस दिन शिव और पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। गोयल ने कहा कि हम सबकों यह त्यौहार धूमधाम से मनाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुष्पा देवी ने कहा कि हिन्दु धर्म में व्रत और त्यौहारों का बड़ा महत्व है जिसमें तीज एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। तीज का त्यौहार हमारी प्राचीन और सास्कृतिक धरोहर है। हमें इस धरोहर को संजोय रखना चाहिए। पुष्पा देवी ने कहा कि समय के साथ साथ तीज जैसे त्योहारों का आकर्षण कम होता जा रहा है। हमें सामाजिक रस्मों से जुड़े तीज जैसे सभी त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक पुष्पा अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कैटवाक प्रतियोगिता में बबीता गोयल व इशू विजयी रहे।
Aluminium recycling investments Scrap aluminium conservation Metal waste utilization
Metal waste inventory control Ferrous metal sorting Iron scrap reconstruction
Ferrous material branding, Iron material recovery, Metal reprocessing yard