सत्यखबर, नई दिल्ली
सागर पहलवान की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुशील पहलवान अपनी सेल में ओलंपिक खेलों का लुत्फ उठा सकेगा। उसने जेल प्रशासन से इसके लिए टीवी की मांग भी रखी थी। जेल में बड़ी संख्या में कैदी ओलंपिक खेलों को देखना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन कैदियों को ओलंपिक मैच दिखाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए टीवी एवं बड़ी स्क्रीन का बंदोबस्त किया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से टोक्यो में ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो रही है। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय खिलाड़ी भी गए हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिलहाल करीब 16 हजार कैदी बंद हैं। इनमें पहलवानी का चैंपियन रहा सुशील पहलवान भी शामिल है। सुशील समेत काफ ी कैदी ओलंपिक खेलों को जेल के भीतर देखना चाहते हैं। इस बारे में उन्होंने जेल प्रशासन के समक्ष मांग भी रखी है। उन्होंने जेल प्रशासन से कहा है कि उन्हें ओलंपिक खेल देखने के लिए टीवी दिया जाए।
ये भी पढ़ें… दुल्हन की तरह सजेगी हरियाणा विधानसभा, सदन से लेकर MLA हॉस्टल तक का होगा कायाकल्प
जेल प्रशासन उनकी मांग पर विचार कर रहा है। जेल सूत्रों ने बताया कि कैदियों की मांग पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर जेल अधिकारियों के बीच गुरुवार को एक बैठक भी होगी। उम्मीद है कि इस बैठक में सकारात्मक परिणाम आएंगे और कैदियों के लिए ओलंपिक मैच देखने का रास्ता साफ होगा।
Aluminium scrap processing unit Aluminium recycling material traceability Automated metal sorting