सत्य खबर, जींद, अशोक छाबड़ा
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार किसी भी समय हो सकता है। इसलिए सरकार में गठबंधन सहयोगी जजपा ने अपने कोटे के मंत्री का नाम तय कर लिया है। सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अपने विधायक का नाम सीएम मनोहर लाल को भी सौंप दिया है। अब भाजपा की तरफ से मंत्री पद के लिए विधायक का नाम तय होने का इंतजार है।
भाजपा में किसी एक विधायक का नाम तय न होने पर ही मंत्रिमंडल विस्तार लटका हुआ है। हालांकि, इसे लेकर लंबे समय से मंथन जारी है। सीएम मनोहर लाल दिल्ली दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। बेशक, वह मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा दोनों नेताओं से न होने की बात कहते आए हैं लेकिन जजपा के नाम तय करने से साफ है कि मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद चल रही है।
भाजपा की तरफ से मंत्री के लिए विधायक का नाम तय होने पर ही विस्तार की औपचारिक घोषणा होगी। भाजपा व जजपा कोटे से एक-एक मंत्री बनना है। दोनों तरफ से 3-4 विधायक मंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार हैं। लॉटरी उसी की लगेगी जो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का वफादार होने के साथ जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों पर भी खरा उतरेगा।
जजपा के फैसले से अब भाजपा पर भी जल्दी नाम तय करने का दबाव बढ़ेगा। पार्टी सभी समीकरण को ध्यान में रखते हुए ही मंत्री पद के लिए विधायक का नाम तय करेगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब हो, यह निर्णय अब भाजपा को लेना है। उन्हें अपने कोटे के मंत्री का नाम सीएम को दे दिया है।
Aluminium swarf recycling Aluminium scrap repurification Scrap metal price volatility